फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 अप्रैल 2019: एक क्लिक में यहां पढ़ें लोकसभा चुनाव की दिन भर की सबसे बड़ी खबरें

Sun, 07 Apr 2019 09:26 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव अपडेट 7 अप्रैल 2019 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर है। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर हर दिन के साथ आगे बढ़ रहा है। देश के लिए 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर अहम खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं। 

07 अप्रैलः दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट 

घोषणापत्र जारी करने से एक दिन पहले वित्तमंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि 2019 के लिए भाजपा का नारा- 'फिर एक बार, मोदी सरकार' है। जेटली ने 2019 चुनाव के लिए भाजपा की तीन नई थीम दी। उन्होंने कहा- "हमने महंगाई पर काबू पाया है।'' पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन


भाजपा का संकल्प पत्र सोमवार को जारी होने की संभावना है। पार्टी इसके साथ पिछले पांच वर्षो के कार्यो की प्रगति रिपोर्ट भी पेश कर सकती है। 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने संकल्प पत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा, किसान कल्याण, युवा एवं महिला सशक्तीकरण पर खास जोर देगी। सूत्रों के मुताबिक किसानों के कल्याण के लिए भाजपा को लोगों से बड़ी संख्या में सुझाव मिले हैं।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


सहारनपुर की देवबंद रैली में मायावती ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा जाने वाली है, गठबंधन आने वाला है। पीएम मोदी ने सरकारी खजाने को लुटाया। माया और अखिलेश, दोनों ने मुस्लिम वोटरों से खास अपील भी की जिसे लेकर अब चुनाव आयोग सख्त है।
 पढ़ें पूरी खबर

प्रधानमंत्री मोदी आज बंगाल, त्रिपुरा और मणिपुर के दौरे पर रहे। त्रिपुरा के उदयपुर में बोले पीएम: कांग्रेस ने तीन दिन पहले जो ढकोसला पत्र जारी किया है, उसमें एक बार भी मध्य वर्ग का जिक्र नहीं है। मध्य वर्ग के प्रति इतनी नफरत? उन्हें लगता है कि मध्य वर्ग ने मोदी को जिताया है इसलिए वो इस वर्ग को सजा देना चाहते हैं।
 पढ़ें पूरी खबर

राहुल गांधी ने ट्वीट करके पीएम को बहस की चुनौती दी। राहुल ने लिखा, "श्रीमान मोदी, आप भाग सकते हैं लेकिन छिप नहीं सकते। आपका कर्म आपके पीछे-पीछे हैं। देश आपकी आवाज में ये पहचान सकता है। सत्य बहुत शक्तिशाली होता है। मैं आपको भ्रष्टाचार पर बहस की चुनौती देता हूं।"
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि वह न सिर्फ राहुल गांधी और सोनिया के नामांकन के लिए अमेठी और रायबरेली में उनके साथ रहेंगे बल्कि देश भर में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर

श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला ने संघ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, महात्मा गांधी को मारने वाले कौन थे? मारने वाले यही संघ वाले जो आज दनदना रहे हैं सारे वतन में।
पढ़ें पूरी खबर

भाजपा के पितामह लाल कृष्ण आडवाणी ने अपनी नाराजगी जाहिर की, नाराजगी के एक दिन बाद मार्ग दर्शक मंडल के दूसरे सदस्य डॉ मुरली मनोहर जोशी उनसे मिलने पहुंच गए। देर से ही सही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को इसका एहसास हुआ है कि आडवाणी के ब्लॉग के बाद दबे सुर में बातें हो रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह यह गिले-शिकवे दूर करना चाहते हैं और सोमवार सुबह दोनों वरिष्ठों से मुलाकात करेंगे।।
पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें