फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Lok Sabha Election: राहुल-प्रियंका की दावेदारी वाली सीटों पर क्यों नहीं हुई चर्चा? आज आ सकती है पहली सूची

आशीष तिवारी
Updated Fri, 08 Mar 2024 02:16 PM IST

सार

चुनाव समिति की बैठक में शामिल सूत्रों के मुताबिक 16 सदस्यों के बीच में नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों समेत दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक राज्यों की चर्चा हुई है। इस आधार पर पहले चरण की सूची तैयार हुई है और वही शुक्रवार को जारी हो सकती है...
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election: Congress - फोटो : Amar Ujala/ Rahul Bisht


दरअसल राहुल और प्रियंका की सीटों पर चर्चा न होने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी के लिए तलाशी जा रही रायबरेली सीट पर अभी और सर्वे किए जाने की बात सामने आई है। जबकि राहुल गांधी की अमेठी सीट पर भी इसी तरह की बात की जा रही है। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि रायबरेली से सोनिया गांधी इस बार चुनाव नहीं लड़ रही हैं। इसलिए यह तय किया जाना बेहद जरूरी है कि उनकी अनुपस्थिति में लड़ी जाने वाली सीट कितनी सुरक्षित है। जबकि पिछला चुनाव अमेठी से राहुल गांधी हार चुके हैं। इसलिए इस सीट पर भी सियासी समीकरणों का पूरा आकलन किया जा रहा है। हालांकि पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि उनकी सर्वे रिपोर्ट में दोनों सीटों पर कांग्रेस की मजबूत पकड़ और जीत तय है। चूंकि उत्तर भारत के राज्यों की सीटों पर चर्चा न होने की बात की जा रही है। इसलिए सियासी गलियारों में तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पार्टी की अगली चुनाव समिति की बैठक 11 मार्च को होने का अनुमान है। हालांकि गुरुवार को हुई चुनाव समिति की बैठक में आधिकारिक रूप से किसी भी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन अनुमान यही लगाया जा रहा है कि अगले हफ़्ते की शुरुआत में दूसरे चरण के लिए बैठक होगी। उसमें अन्य संभावित राज्यों की सीटों पर मंथन होगा। उसके बाद ही उन राज्यों की सीटें घोषित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next