फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019: नतीजों से पहले भगवान के द्वार पहुंचे उम्मीदवार

Thu, 23 May 2019 07:37 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रवि किशन-निखिल कुमारस्वामी पूजा करते हुए - फोटो : ANI
विज्ञापन

23 मई सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की घड़ी की तरह है। आज सभी को पता चल जाएगा कि जनता ने किसे ताज पहनाया है और किसके सितारे गर्दिश में हैं। सभी उम्मीदवार बेशक अपनी जीत के दावे कर रहे हैं लेकिन कुछ देर में सभी के भविष्य का फैसला आ जाएगा। इसी के मद्देनजर कुछ प्रत्याशियों ने भगवान के द्वार जाकर प्रार्थना की है। जिनमें रवि किशन, तेजस्वी सूर्या, निखिल कुमारस्वामी और राजशेखरन शामिल हैं।

विज्ञापन


केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कुम्मन राजशेखरन ने अय्यागुरु आश्रम में पूजा की। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर और लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के उम्मीदवार सी दिवाकरण के खिलाफ चुनाव लड़ा है। आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी।

पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने कहा, 'राज्य के विकास और लोगों के कल्याण के लिए मुझे लगता है कि केरल एनडीए सरकार के साथ जाएगा। अब केरल मेनस्ट्रीम में आ चुका है। मुझे पूरा विश्वास है कि मुझे चुनाव में जीत मिलेगी।'
विज्ञापन


कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे और मांड्या लोकसभा सीट से उम्मीदवार निखिल कुमारस्वामी ने मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। 

गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने मंदिर में जाकर पूजा की।

कर्नाटक की बंगलूरू दक्षिण सीट से भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने पूजा की। उन्होंने कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि हमें जीत मिलेगी। मुझे विश्वास है कि मैं विधायिका और देश के नीति-निर्माण में अपना योगदान दे पाउंगा।'
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें