फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहाणे ने काउंटी क्रिकेट के डेब्यू मैच में ठोका शतक, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय

Thu, 23 May 2019 07:30 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे - फोटो : file photo
विज्ञापन

भारतीय टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंग्लिश काउंटी में यादगार पदार्पण करते हुए हैंपशयर की ओर से नॉटिंघमशायर के खिलाफ डिविजन एक मैच में शतक जड़ा। काउंटी क्रिकेट में पदार्पण करते हुए शतक जड़ने वाले रहाणे तीसरे भारतीय हैं। 

विज्ञापन


उनसे पहले पीयूष चावला और मुरली विजय ऐसा कर चुके हैं। विजय ने एसेक्स के लिए नॉटिंघमशॉयर के खिलाफ 2018 में जबकि चावला ने ससेक्स के लिए वारेस्टरशॉयर के खिलाफ 2008 में अपने पहले ही मैच में शतक ठोका था।

पहली पारी में सिर्फ 10 रन बनाने वाले रहाणे ने दूसरी पारी में 260 गेंद में 14 चौकों की मदद से 119 रन बनाए और सैम नार्थईस्ट के साथ तीसरे विकेट के लिए लिए 257 रन जोड़े। रहाणे का यह 30वां प्रथम श्रेणी शतक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें