फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हलचल: आजमगढ़ से भाजपा उम्मीदवार निरहुआ बोले- यादव अखिलेश भक्त नहीं, देशभक्त हैं

Wed, 03 Apr 2019 10:24 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पीएम मोदी और अमित शाह की चुनावी रैलियां जारी
  • राहुल गांधी भी लगातार कर रहे हैं राज्यों का दौरा
  • कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र पर जारी है राजनीति
  • चुनावी मैदान में दिग्गज नेताओं के नामांकन का दौर
विज्ञापन
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासंग्राम में बदल चुकी लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई दिनों दिन दिलचस्प होती जा रही है। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां जारी है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी चुनावी मिशन में तेजी से लगे हुए हैं। यहां आपको मिलेगा दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट- 

03 अप्रैलः दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट 

-चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को भाषण के दौरान 'मोदी की सेना' कहने पर नोटिस जारी किया है। उन्हें जवाब देने के लिए 5 अप्रैल तक का वक्त दिया है। पूरी खबर पढ़ें
विज्ञापन


-आजमगढ़ से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा, अखिलेश यादव मेरे बड़े भाई हैं। यहां पर यादव का कोई सवाल नहीं है। जनता आपको इसलिए नहीं चुनेगी कि आप यादव हैं, अगर आप ऐसा सोचते हैं तो चुनाव हार जाएंगे। यादव अखिलेश भक्त नहीं देशभक्त हैं। हमारे अपने विचार हैं, हमें पता है कि देश के हित में क्या है। हमें जाति की राजनीति से उपर उठना होगा। लोग अब इसे समझ रहे हैं।   
-कांग्रेस ने गुजरात में 6 लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।  
विज्ञापन

-गोंदिया रैली में पीएम ने कहा, कांग्रेस के एक राज दरबारी ने मुझे शौचालय का चौकीदार कहा, शरद पवार जी के एक नेता ने मुझे जाहिल कहा। जम्मू कश्मीर में इनके एक महामिलावटी साथी ने कहा कि मोदी को देश चलाना नहीं आता है। मोदी को देश ने चौकादारी दी, तो उसके पीछे की भावना स्पष्ट थी। 
  -पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के गोंदिया में कहा, दिल्ली में एसी कमरे में बैठे कुछ लोग कह रहे हैं कि लोग अब बालाकोट स्ट्राइक को भूलने लगे हैं। आप मुझे बताइए, क्या आप इसे भूल गए? हमने अभी तक 1962 का युद्ध नहीं भुलाया है। हम बालाकोट कैसे भुला सकते हैं?

-उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वह राजनीतिक वित्तपोषण के लिए चुनावी बॉन्ड जारी करने के केंद्र के फैसले की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर पांच अप्रैल को सुनवाई करेगा। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिकाकर्ताओं में से एक एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण से कहा कि इस मामले की सुनवाई पांच अप्रैल को एक उचित पीठ द्वारा की जाएगी। एडीआर एक एनजीओ है। एडीआर ने हाल ही में अदालत में एक आवेदन दाखिल कर चुनावी बॉन्ड योजना 2018 पर रोक लगाने की मांग की है। केंद्र ने पिछले साल जनवरी में इस योजना को अधिसूचित किया था।

-फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी की रिलीज को हरी झंडी देने के बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटीशन (एसएलपी) दाखिल। 
 


-पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वो 'एक्सपायरी बाबू' हैं। उनकी सरकार की तारीख खत्म हो चुकी है। पीएम ने सिलिगुड़ी में कहा कि टीएमसी सरकार ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया, आपने पिछले 5 साल में क्या किया। हर दिन झूठ मत बोलिए। 

-कांग्रेस ने ओडिशा से लोकसभा के एक उम्मीदवार की सूची जारी की है। साथ ही ओडिशा विधानसभा के लिए भी 9 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।
 

-जम्मू-कश्मीर में अमित शाह: अगर आप नरेंद्र मोदी सरकार को चुनते हैं तो हम अगले पांच साल में देश से हरेक घुसपैठिए को निकाल फेकेंगे। घुसपैठिए, देश को दीमक की तरह खा रहे हैं। वो जम्मू में भौगोलिक-सामाजिक बदलाव चाहते हैं। जब तक भाजपा सरकार है, ऐसा नहीं होने देंगे। 

-तेलुगु देशम पार्टी ने नेल्लोर के विधायक और वाईएसआर कांग्रेस के उम्मीदवार अनिल कुमार यादव के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। पार्टी ने कहा है कि यादव के भाषण में उन लोगों को धमकाया गया जो वाईएसआर के समर्थक नहीं हैं। 

-भाजपा ने लोकसभा चुनाव की 16वीं लिस्ट जारी कर दी है। इसमें छह उम्मीदवारों के नाम हैं। मुंबई उत्तर-पूर्व से किरीट सोमैया का टिकट काटकर मनोज कोटक को दिया गया है। रायबरेली से सोनिया गांधी के खिलाफ दिनेश प्रताप सिंह उतरेंगे। आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ को टिकट दिया गया है। फिरोजाबाद से चंद्र सिंह जादौन, मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्य और मछलीशहर से वीपी सरोज को उम्मीदवार बनाया गया है। 

-असम के बोकाखाट में बोले राहुल: एक तरफ चौकीदार का झूठ, हर बैंक अकाउंट में 15 लाख रुपये, दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी का सच, हिंदुस्तान के 20 फीसदी सबसे गरीब लोगों को कांग्रेस पार्टी पांच साल में तीन लाख 60 हजार रुपये गारंटी करके बैंक अकाउंट में डालकर देगी।


-बागपत में योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर हमला बोलते हुए कहा, "ऐसा लगता है जैसे शहरी नक्सलियों ने कांग्रेस के अंदर घुसपैठ करके कांग्रेस पार्टी को ही हाईजैक कर लिया हो और ऐसा शर्मनाक दृश्य देश के सामने कांग्रेस और उसके सहयोगी दल पैदा करना चाहते हैं।"

-पीएम मोदी की बायोपिक को लेकर छिड़े विवाद के बीच फिल्म में मोदी की भूमिका निभाने वाले विवेक ओबेरॉय ने कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि कुछ लोग इस तरह की प्रतिक्रिया क्यों दे रहे हैं। अभिषेक मनु सिंघवी और कपिल सिब्बल जैसे वरिष्ठ और लोकप्रिय वकील अपना समय ऐसी सामान्य फिल्म पर पीआईएल दाखिल करने में क्यों व्यर्थ कर रहे हैं। पता नहीं वो फिल्म को लेकर डरे हैं या चौकीदार के डंडे को लेकर?"

-चंडीगढ़ से कांग्रेस ने पवन कुमार बंसल को टिकट दिया है। इसी सीट से नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर भी दावेदार थीं। अब उन्होंने कहा है, "पवन बंसल जी वरिष्ठ नेता हैं। मैं पार्टी के फैसले का सम्मान करती हूं और हम उनकी जीत के लिए काम करेंगे। मैंने सोचा था कि क्षेत्र के युवाओं के लिए काम करूंगी। दुर्भाग्यवश, ऐसा नहीं हो सका।" 

-पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। कहा कि दीदी ने पश्चिम बंगाल के 70 लाख से ज्यादा किसान परिवारों के विकास पर भी ब्रेक लगा दिया है। देश के तमाम राज्यों में पीएम किसान सम्मान योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार के रवैये से यहां ऐसा नहीं हो सका है।

-कांग्रेस के 'कैश फॉर वोट' के आरोपों के बीच अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ये बिल्कुल गलत है। कैश फॉर वोट की परिपाटी का चलन कांग्रेस में है। चुनाव आयोग की जांच में सब साफ हो जाएगा। हमें सूचना मिली है कि ये पैसा भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी से मिले हैं। 
पढ़ें पूरी खबर

-उत्तरकाशी में चुनावी रैली कर रहे अमित शाह ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने फिर गरीबी हटाने का नारा दिया है। 70 साल से कांग्रेस गरीबी नहीं हटा पाई। 
पढ़ें पूरी खबर

-चुनाव से पहले व्हॉट्सएप का बड़ा एलान। बिना इजाजत ग्रुप में नहीं जोड़ सकेंगे एडमिन।
पढ़ें पूरी खबर

-कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल से चार और उम्मीदवारों की घोषणा की। कोलकाता उत्तर से सैयद शाहिद इमाम और आसनसोल से बिस्वरूप मंडल उम्मीदवार।
 


-पीडीपी अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग से नामांकन भर दिया है। 

-सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और कर्नाटक की पूर्व मुख्य सचिव, रत्ना प्रभा भाजपा में शामिल होने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अनूठे अंदाज में देश के विकास में लगे हैं। मैं देशसेवा करना चाहती हूं और मुझे लगा कि मेरे लिए यही पार्टी ठीक है। 
 


-जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़़ा में गुलाम नबी आजाद: "क्या वजह है कि 2014 तक हालात ठीक हो गए थे? क्या वजह है कि 2014 से लेकर आज तक हालात फिर 1990-91 की तरह हुए? उसके लिए अगर कोई एक आदमी जिम्मेदार है तो इस देश का पीएम जिम्मेदार है।"

-जया प्रदा ने रामपुर सीट से नामांकन भर दिया है। नामांकन से पहले जया प्रदा मंदिर और दरगाह भी गईं। 

-केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी के खिलाफ एनडीए उम्मीदवार तुषार वेल्लापल्ली ने नामांकन दाखिल कर दिया है। 

-नीति आयोग उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने राहुल गांधी की न्याय योजना को लेकर दिए बयान पर चुनाव आयोग में अपना जवाब सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि ये बयान एक अर्थशास्त्री के तौर पर दिया गया था। ये मेरी निजी राय है। दरअसल, उन्होंने कहा था कि न्याय योजना को आर्थिक रूप से लागू कर पाना संभव नहीं है। 

-अरुणाचल प्रदेश में पीएम मोदी: इन लोगों की तरह ही इनका घोषणापत्र (कांग्रेस का) भी भ्रष्ट होता है, बेईमान होता है, ढकोसलों से भरा होता है। इसलिए उसे घोषणापत्र नहीं ढकोसलापत्र कहना चाहिए। 

-नमो टीवी पर पीएम मोदी के भाषण और कार्यक्रम दिखाए जाने को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी है। 
 
-दिल्ली में आखिरकार कांग्रेस-आप के बीच चल रही ऊहापोह की स्थिति के बीच गठबंधन लगभग तय माना जा रहा है। मंगलवार को शीला दीक्षित और प्रदेश प्रभारी पीसी चाको से बातचीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन पर अपनी मुहर लगा दी है, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। पढ़ें पूरी खबर

-
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने मुंबई में एक सभा के दौरान अल्पसंख्यकों को लेकर शिवसेना पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शिवसेना अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। कुछ साल पहले जैन मंदिर के बाहर मटन(नॉनवेज) बनाकर जैनियों का अपमान कर चुकी है। उन्होंने लोगों से कहा कि इस घटना को याद रखें और इस बार अपने वोट से उन्हें सबक सिखाएं। यह सभा मंगलवार को हुई थी। 
देखें वीडियो

विज्ञापन




-भाजपा नेता की आपत्तिजनक टिप्पणी
उत्तर प्रदेश के मेरठ में भाजपा नेता जयकरण गुप्ता ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता तो बड़ी जोर-जोर बोलते हैं, अच्छे दिन आए? उन्हें अच्छे दिन दिखाई नहीं देते। अरे, स्कर्ट वाली बाई साड़ी पहनकर मंदिर में शीश लगाने लगी, गंगाजल से परहेज करने वाले लोग गंगाजल का आचमन करने लगे....। उनकी इस टिप्पणी की आलोचना हो रही है।  
 



-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को पूर्वोत्तर दौरे पर हैं। आज असम और नागालैंड में उनकी रैलियां आयोजित है। मंगलवार को ही कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया है। उम्मीद है कि राहुल गांधी इसी आधार पर कांग्रेस और महागठबंधन के लिए लोगों से समर्थन मांगेंगे। 

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को चार रैलियां करेंगे। पश्चिम बंगाल में उनकी दो रैली है, जबकि अरुणाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में भी उनकी रैली है। अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में सुबह 10 बजे उनकी रैली की शुरुआत होगी। उसके बाद पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और कोलकाता में क्रमश: दोपहर 12:30 बजे और 03:30 बजे रैलियां होंगी और फिर शाम 06:30 बजे महाराष्ट्र के गोंदिया में पीएम मोदी की रैली होगी। 

-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर दौरे पर हैं। जम्मू कश्मीर में वह पार्टी प्रत्याशियों डा.जितेंद्र सिंह और जुगल किशोर के समर्थन में दो रैलियां करेंगें। यह रैलियां राजोरी जिले के सुंदरबनी के ठंडा पानी व उधमपुर के सुभाष स्टेडियम में होंगी। पढ़ें पूरी खबर

-नामांकन
केरल: वायनाड सीट से आज राहुल के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी तुषार वेल्लापल्ली नामांकन भरेंगे। वहीं, राहुल गांधी गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं।
उत्तर प्रदेश: रामपुर सीट से आज भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा अपना नामांकन दाखिल करेंगी। आज उनका जन्मदिन भी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें