फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हलचल: जया प्रदा ने जताया मोदी-शाह का शुक्रिया, उधर ममता ने की आडवाणी की तारीफ

Tue, 26 Mar 2019 10:04 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। राजनीतिक पार्टियां लगातार रैलियां, बैठकें, सम्मेलन और जनसभाएं कर रही हैं। पार्टी नेताओं का दल-बदल भी जारी है। यहां हम आपको देंगे आज दिनभर की चुनावी हलचल का पल-पल अपडेट: 

विज्ञापन

26 मार्च- दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट--

- प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा- लाल कृष्ण आडवाणी भाजपा के असल मेंटर थे। वे अपने पुराने दिन भूल गए हैं क्योंकि नए नेताओं की पौध आ गई है। लेकिन ओल्ड ही गोल्ड होता है। ये उनका (आडवाणी) का अपमान है। 

-चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए गोपाल मुखर्जी, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के लिए डी डी गोयल, शैलेंद्र हांडा को गुजरात-महाराष्ट्र और मधु महाजन को तमिलनाडु-कर्नाटक के लिए को विशेष व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। चुनाव आयोग ने बीएसएफ के रिटायर्ड डीजी के के शर्मा को प. बंगाल और झारखंड के लिए विशेष केंद्रीय पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 

विज्ञापन


-सुशील मोदी: गिरिराज सिंह जी बेगूसराय से ही लड़ेंगे। वह नवादा से चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि वह पार्टी के फैसले के खिलाफ नहीं जाएंगे। 


-भाजपा में शामिल होने के बाद जया प्रदा का बयान, मैं बहुत खुश हूं, अमित शाह जी और मोदी जी का शुक्रिया कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे ये सीट दी। रामपुर ने मुझे हमेशा प्यार दिया है। यहां लोग मुझे दिल से प्यार करते हैं। 

 


-लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने खगड़िया ले सांसद महबूब अली कैसर को फिर से इस सीट से अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की मंगलवार को घोषणा की। पासवान ने लोजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह एलान किया। राजग में शामिल लोजपा बिहार में सत्ताधारी जदयू और भाजपा के साथ मिलकर कुल छह लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पटना स्थित भाजपा मुख्यालय में गत 23 मार्च को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस की उपस्थिति में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से 39 पर राजग के उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

-पूर्व भाजपा नेता घनश्याम तिवाड़ी और सुरेंद्र गोयल, राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। 

-तिरुवनंतपुरम में निर्मला सीतारमण ने कहा, "केरल में जो मुद्दा भाजपा जरूर उठाएगी वो है जबर्दस्त हिंसा का माहौल। माकपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ मिलीभगत है। जैसे उन्होंने पश्चिम बंगाल में सरकार में रहते किया। जो ममता बनर्जी अभी भी कर रही हैं।"

-कांग्रेस ने अपनी नई सूची में तीन उम्मीदवारों का एलान किया है। इसमें दो नाम गुजरात से तो एक उत्तर प्रदेश से है। रामपुर से संजय कपूर को उम्मीदवार बनाया गया है।

 




-समाजवादी पार्टी ने तीन उम्मीदवारों का एलान किया है। एटा से देवेंद्र यादव, पीलीभीत से हेमराज वर्मा और फैजाबाद से आनंद सेन मैदान में हैं। 

-मेनका गांधी सुल्तानपुर से तो वरुण गांधी पीलीभीत से चुनाव लड़ेंगे। मां-बेटे की सीट इस बार आपस में बदल दी गई है। भाजपा ने 40 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। जिसमें दोनों की सीटें बदली गई हैं। कानपुर से मुरली मनोहर जोशी का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह सत्यदेव पचौरी को टुिकट दिया गया है। 
इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी
इटावा से रामशंकर कठेरिया
रामपुर से जया प्रदा
यहां देखें पूरी खबर


-रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर्नाटक के उदुपि में श्री कृष्ण मठ में किए दर्शन।

 




-कई दिनों तक चले मंथन के बाद लोजपा में बिहार की खगडिय़ा सीट के प्रत्याशी का मामला सुलझ गया है। लोजपा ने खगड़िया से एक बार फिर अपने सांसद चौधरी महबूब अली कैसर को उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर दी है। रामविलास पासवान ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। इस दौरान चौधरी महबूब अली कैसर भी रामविलास पासवान के साथ मौजूद थे। इससे पहले पूर्व मंत्री और जेडीयू विधायक आरएन सिंह के पुत्र डॉ संजीव का नाम रेस में था, पर बाजी कैसर ने मार ली। इससे पूर्व एनडीए ने 39 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा शनिवार को ही कर दी थी, सिर्फ खगड़िया सीट को लेकर मामला फंसा हुआ था।

-मुरादाबाद में अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, "दो साल हो गए, किसी की मजाल नहीं कि मां-बेटी के सामने आंख उठा कर देख पाए। ऐसा शासन है यूपी में। जो बड़े तीसमारखां बन कर चलते थे, आज वो पुलिस स्टेशन जाकर कहते हैं कि दारोगा जी गिरफ्तार कर लो, कहीं हमारा एनकाउंटर न हो जाए।" 

-कांग्रेस की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने आप और कांग्रेस के बीच संभावित गठबंधन पर गेंद राहुल गांधी के पाले में डाल दी है। उन्होंने कहा कि जब भी इस बारे में फैसला किया जाएगा, मीडिया को सूचना दे दी जाएगी। आखिर में फैसला, राहुल गांधी को लेना है क्योंकि वही पार्टी अध्यक्ष हैं। सभी उनके फैसले को मानेंगे।

-शत्रुघ्न सिन्हा का पटना साहिब से चुनाव लड़ना तय हो गया है। 28 मार्च को कांग्रेस में शामिल होंगे।

-भाजपा ने ओडिशा में हाल ही में सुभाष चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया था। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें बरगढ़ सीट से टिकट नहीं दिया गया था। 2014 में वो बरगढ़ से भाजपा के टिकट पर लड़कर हार गए थे।

-बिहार में पहले और दूसरे चरण के लिए भाजपा ने 42 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।
 



-महाराष्ट्र की पालघर सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद राजेंद्र गावित, उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिव सेना में शामिल हो गए हैं। वो पालघर सीट से ही शिव सेना के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

-उत्तर प्रदेश के भदोही में रैली करते हुए स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा की गंगा यात्रा पर सवाल उठाए। 

-विपक्ष में शामिल 17 दलों ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में नोटबंदी पर करारा हमला बोला है। कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें कथित तौर पर एक भाजपा कार्यकर्ता को नोटबंदी के दौरान 40 फीसदी कमीशन के बदले नए नोट बदलते दिखाया गया है। 

-पटना में लगे 'गो बैक रविशंकर' के नारे
बिहार के पटना एयरपोर्ट पर भाजपा समर्थकों के आपस में ही भिड़ने की खबर है। यहां वरिष्ठ भाजपा नेता आरके सिन्हा और केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और के समर्थकों में झड़प हुई है। बता दें कि पटना साहिब से रविशंकर को टिकट मिला है, जबकि आरके सिन्हा भी यहां से उम्मीदवारी की रेस में थे। 
पूरी खबर पढ़ें

-जया प्रदा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे पहले वो सपा में भी रह चुकी हैं। माना जा रहा है कि जया को रामपुर सीट से आजम खान के खिलाफ खड़ा किया जा सकता है।
पूरी खबर पढ़ें

-राजस्थान के गंगानगर में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए कहा कि मोदी अनिल अंबानी जैसे लोगों के चौकीदार हैं। उन्होंने पूछा कि क्या किसान के घर में चौकीदार देखा है। 
पूरी खबर पढ़ें

-समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि निषाद पार्टी और जनवादी पार्टी(सोशलिस्ट) भी अब सपा-बसपा-रालोद गठबंधन का हिस्सा हैं। 

-केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली की एक रैली में 'चौकीदार अभियान' को आगे बढ़ाते हुए कहा, "चौकीदार चोर नहीं, चौकीदार प्योर है। चौकीदार का दोबारा पीएम बनना श्योर है। देश की समस्याओं का वही क्योर(इलाज) है।" 

-औरंगाबाद से प्रकाश अंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन अघाड़ी और एआईएमआईएम ने संयुक्त रूप से इम्तियाज जलील को मैदान में उतारा है। 

-बंगलूरू दक्षिण से पहले अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी को टिकट मिलने की चर्चा थी। लेकिन उनकी जगह 28 साल के युवा नेता तेजस्वी सूर्या को टिकट दे दिया गया। इस पर तेजस्विनी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, "ये चौंकाने वाला है। मैं पार्टी के फैसले के साथ हूं। हमें सवाल नहीं खड़े करने चाहिए। अगर हमें देश के लिए योगदान देना है तो मोदीजी के लिए काम करना होगा।" 
विज्ञापन


-कांग्रेस ने महाराष्ट्र में पहले और दूसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें कुल 20 नाम हैं जिनमें प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम भी शामिल है।

 





-कांग्रेस बोली गरीबी हटाने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी योजना है 'न्याय'

कांग्रेस ने न्यूनतम आमदनी के वादे की आलोचना करने पर मंगलवार को भाजपा पर हमला बोला। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आजाद हिन्दुस्तान में गरीबी को मिटाने वाली यह दुनिया की सबसे बड़ी योजना है। देश के 20 प्रतिशत गरीब परिवार को 72000 महीना दिया जाएगा। यह पैसा कांग्रेस की सरकार घर की गृहिणी के खाते में जमा कराएगी। पढ़ें पूरी खबर

-आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन पर कांग्रेस नेता पीसी चाको ने कहा कि अंतिम फैसला राहुल गांधी लेंगे। कहा कि दोनों पार्टियों के पास अपनी उलझनें हो सकती हैं, लेकिन भाजपा और नरेंद्र मोदी को हराने के लिए हम साथ आएंगे। 

 

 



-राजनेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां

पहले चरण के मतदान से पहले नेताओं की रैलियों का दौर जारी है। आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की राजस्थान में तीन रैलियां है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रैली करेंगे। वहीं, गृह मंत्री राजनाथ सिंह की दिल्ली में रैलियां करेंगे। 

कांग्रेस-आप गठबंधन पर फैसला जल्द, राहुल गांधी करेंगे औपचारिक एलान- 

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन करीब-करीब तय हो गया है। जल्द ही राहुल गांधी इसकी घोषणा कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के रण में राजधानी में गठबंधन को लेकर खींचतान चल रही है। आप ने दिल्ली में कांग्रेस को पटकनी देकर ही सत्ता हासिल की थी। दिल्ली में कांग्रेस की दुर्गति के पीछे आप का ही हाथ रहा है। वर्तमान समीकरणों में भाजपा को हराने के लिए गठबंधन दोनों ही पार्टियों की मजबूरी है।

-नोटबंदी पर सरकार को घेरेगा विपक्ष 

नोटबंदी को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार पर हमला बोलती आई है। मंगलवार को एक बार फिर विपक्ष इसकी तैयारी में है। विपक्षी पार्टियों के नेताओं की प्रेस कांफ्रेंस निर्धारित है। 

-प्रियंका गांधी का अयोध्या दौरा टला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का अयोध्या दौरा फिलहाल टल गया है। प्रियंका अब 29 मार्च को अयोध्या जाएंगी। उससे पहले वह 27 मार्च को अमेठी और 28 मार्च को रायबरेली जाएंगी। 

-दूसरे चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन

दूसरे चरण के मतदान के लिए उम्मीदवारों के नामांकन के लिए मंगलवार को आखिरी दिन है। दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होना है। इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, तमिलनाडु और कर्नाटक की कुल 97 सीटों पर मतदान होना है।  

उत्तर प्रदेश: नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा
बिहार: किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका
छत्तीसगढ़: राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर 
महाराष्ट्र:  बुलढाना, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर
असम: करीमगंज, सिलचर, मंगलाडोई, ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट, नौगांव
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर, उधमपुर
कर्नाटक: उदुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्गा, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु मध्य, बेंगलुरु दक्षिण, चिक्काबल्लापुर, कोलार
मणिपुर: आंतरिक मणिपुर 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें