फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हलचल: मुंबई में एनडीए की रैली, मोदी, उद्धव, फडणवीस सहित दिग्गज नेताओं का जमावड़ा

Fri, 26 Apr 2019 10:07 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Mahasangram Live - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

तीन चरणों पर पूरे हुए मतदान के बाद देश की 56 फीसदी लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुका है। अब चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण के लिए भाजपा, कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, योगी आदित्यनाथ, अखिलेश, मायावती, मुलायम सिंह समेत कई राजनेताओं की रैलियां जारी है। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां मिलेगी।

26 अप्रैलः दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-- 

मुंबई रैली में बोले पीएम मोदी:

विज्ञापन

-जो लोगों की आंखों में धूल झोंकने वाले लोग हैं, ये भी समझ लें, अब आपकी मिस्ट्री नहीं, सपनों की कैमिस्ट्री काम कर रही है। यही कैमिस्ट्री मेरी और मेरे तमाम साथियों की मुंबई से रही है।   

-आजादी के बाद से कांग्रेस ने 2014 लोकसभा चुनाव में सबसे कम 44 सीटें जीती हैं। 2019 में कांग्रेस अपने इतिहास में सबसे कम सीटों पर लड़ने का रिकॉर्ड बना रही है।  
विज्ञापन


 


-मुंबई में एनडीए रैली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, आरपीआई प्रमुख रामदास अठावले सहित कई नेता मौजूद। 
 


- चुनाव आयोग ने नादिया के भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव सरकार पर अगले 48 घंटे के लिए जनसभा, रोड शो, रैली, मीडिया में इंटरव्यू पर प्रतिबंध लगा दिया है जो 28 अप्रैल शाम 4 बजे तक चलेगा।  

-जबलपुर में पीएम की रैली, कहा- याद कीजिए कि कांग्रेस ने किस तरह स्वच्छ भारत मिशन का मजाक उड़ाया। उसने इसे छोटा विचार कहने का कोई मौका नहीं छोड़ा। जब भी मैंने झाड़ू पकड़ा, उन्होंने पूरा दिन मुझे सोशल मीडिया पर घेरने में लगा दिया। 

-पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह  बोले, वह (गुरुदासपुर से भाजपा उम्मीदवर सनी देओल) फिल्मी फौजी हैं और मैं असली फौजी हूं। हम उन्हें हरा देंगे, सुनील जाखड़ या कांग्रेस के लिए वह कोई खतरा नहीं हैं। 
 


- भाजपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा: बीरभूम में 25 अप्रैल को जनसभा में प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अपने समर्थकों से खौफ और डर फैलाकर चुनाव में आगे बढ़ने को कहा। यह चुनावी आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। हम मांग करते हैं कि इस पर सख्त कार्रवाई की जाए। 

-प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आसनसोल में कहा- मोदी इससे पहले बंगाल में नहीं आए और अब उन्हें वोट चाहिए। हम उन्हें बंगाल का रसगुल्ला देंगे। हम मिट्टी से मिठाई बनाएंगे और इसमें कंकड़ रखेंगे जिस तरह लड्डू में काजू और किशमिश रखे जाते हैं। उनके दांत टूट जाएंगे।

-कांग्रेस उम्मीदवार प्रणीत कौर ने पटियाला से नामांकन भरा। पति कैप्टन अमरिंदर सिंह भी रहे मौजूद।
 


-भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने पटना साहिब से पर्चा भरा। बाबा रामदेव भी रहे मौजूद, यहां शत्रुघ्न सिन्हा से है मुकाबला। 
 


-ओरई रैली में मायावती ने कहा, अब तो भाजपा के जो आवारा जानवर हैं, हमारी चुनावी जनसभा में उनको छोड़ा जा रहा है। कल कन्नौज में हमारी जनसभा थी, ऐसा लगता है कि वहां हमारे आने से पहले भाजपा के लोगों ने शरारत के तहत आवारा जानवरों को भेजा। 
 


-पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी मार्लेना ने भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ क्रिमिनल कंप्लेन दायर किया है। उनका कहना है कि उनके पास दो वोटर आईडी कार्ड हैं। आरोप है कि गौतम करोलबाग और राजेंद्रनगर दोनों जगह के वोटर हैं। 
 

-जबलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि देश में लोकसभा चुनाव के तीन चरण होने के बाद उन लोगों ने घुटने टेक दिये हैं जो कहते थे कि देश में मोदी लहर नहीं है। मोदी ने नोटबंदी को उचित कदम बताते हुए यह दावा भी किया कि इसी के परिणामस्वरूप इस लोकसभा चुनाव में भाजपा जीतेगी। मोदी ने कहा, मैं जब से मंच पर बैठा हूं, मेरी नजर बाएं तरफ उस रोड पर है और मैं हैरान हूं कि कतार खत्म ही नहीं हो रही। लोग चले आ रहे हैं और जिस मात्रा में आ रहे हैं, कई लोग ऐसे भी होंगे जो मेरे जाने के बाद भी शायद नहीं पहुंच पाएंगे।आज टीवी के जमाने में घर बैठे सब देखने को मिल जाता है। फिर भी इतनी गर्मी में तपने के लिए आशीर्वाद देने के लिए आपका यह उत्साह व उमंग नतीजे तय कर देता है। भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा किये गये गठबंधन पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि ये वो लोग हैं जो लोग कुछ दिन पहले तक मोदी को गाली देने में कम्पटीशन में जुटे थे। 


-रेसलर द ग्रेट खली ने कोलकाता में भाजपा के लिए प्रचार किया। रोड शो के दौरान उन्होंने लोगों से जादवपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुपम हाजरा के पक्ष में वोट करने की अपील की। 
 



-पंजाबी और बॉलीवुड गायक दलेर मेहंदी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। दलेर, गायक हंसराज हंस के समधी लगते हैं। कुछ ही दिन पहले हंस राज हंस भाजपा में शामिल हुए थे, जिन्हें उत्तर पश्चिम दिल्ली से टिकट दिया गया है। दलेर मेहंदी ने दिल्ली भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता विजय गोयल, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। 
 

-बिहार के समस्तीपुर में महागठबंधन की रैली
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले नारा था अच्छे दिन आएंगे, अब नारा है- चौकीदार.........। उन्होंने भीड़ से भी नारे लगवाए। कहा कि पीएम मोदी रोजगार और किसानों पर बात नहीं करते। हम किसानों के लिए अलग बजट बनाएंगे। न्याय योजना पर बात करते हुए कहा कि हम पीएम मोदी की तरह 15 लाख देने का झूठ नहीं बोलेंगे, बल्कि हम हर गरीब परिवार को हम सालाना 72 हजार रुपये देंगे। कहा कि कांग्रेस की सरकार 10 लाख युवाओं को रोजगार देगी। 

-राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा:
मोदीजी ने थाली में से दाल छीन लिया है। थाली में दाल चाहिए तो राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाइये। उन्होंने लोगों से नारे लगवाए— भाजपा भगाओ, देश बचाओ। 'बेरोजगारी हटाओ, आरक्षण बढ़ाओ' और 'पलटू नेता हटाओ, बिहार बचाओ'। 

नामांकन दाखिल करने के बाद पीएम मोदी:
-कुछ लोग ऐसा माहौल बनाने में लगे हैं कि मोदीजी तो जीत गए। वोट नहीं भी करोगे तो चलेगा। कृपा कर के ऐसे लोगों की बातों में मत आइये। मतदान आपका हक है, लोकतंत्र एक उत्सव है। देश मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करना चाहिए।
-मैं काशी के लोगों का दिल से आभारी हूं। उन्होंने पांच साल के बाद एक बार फिर से आशीर्वाद दिया। गुरुवार को जो मेगा रोड शो हुआ, वह काशी में ही संभव हो सकता था। 
 

-पीएम मोदी ने वाराणसी कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी के सामने अपना नामांकन दाखिल किया। उनके प्रस्तावकों में डोमराजा के बेटे, एक चौकीदार, एक महिला प्रिंसिपल और संघ के एक पुराने कार्यकर्ता शामिल रहे।
 

-पीएम मोदी के नामांकन से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत एनडीए के कई दिग्गज नेता वाराणसी कलेक्ट्रेट पहुंच चुके हैं। थोड़ी ही देर में पीएम मोदी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। प्रधानमंत्री ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 
 


-राहुल गांधी के फ्लाइट इंजन में आई खराबी
राहुल गांधी की फ्लाइट के इंजन में पटना जाते समय खराबी आ गई। इस कारण उन्हें वापस पटना से दिल्ली लौटना पड़ रहा है। आज बिहार के समस्तीपुर, ओडिशा के बालासोर और महाराष्ट्र के संगमनेर में रैलियां होनी है, जिसमें होने वाली देरी के लिए उन्होंने ट्वीट कर खेद जताया है। अपने ट्विटर हैंडल से उन्होंने फ्लाइट इंजन में आई खराबी का वीडियो भी जारी किया है। 
 

-आंध्र प्रदेश:
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडु ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के डीजी, मुख्य सचिव और कई जिलों के पुलिस अधीक्षक(एसपी) के ट्रांसफर के संबंध में चुनाव आयोग को पत्र लिखा है कि सीईओ इस मामले में राज्य सरकार के बीच हस्तक्षेप न करें। 
 



-वाराणसी में कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी
  • काशी जीतने का काम कल ही पूरा हो गया। मैं जीतूंगा, हारूंगा, इसकी चिंता नहीं। मोदी का जो होगा, वह गंगा मैया देख लेगी। लेकिन मेरे पोलिंग बूथ के एक भी कार्यकर्ता की हार नहीं होगी। आपके लिए एक ही मंत्र- मेरा बूथ सबसे मजबूत। 
  • हमें कुछ रिकॉर्ड तोड़ने हैं। मोदी सबसे ज्यादा वोट से जीते या न जीते, यह रिकॉर्ड की बात नहीं है। इसमें मेरी कोई रुचि नहीं है। मुझे रुचि है कि लोकतंत्र जीतना चाहिए। रिकॉर्ड यह बनाना है कि इतना ज्यादा वोट करें कि 40 डिग्री गर्मी में भी दुनिया को दिखा देना है कि पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे। 
  • एक बार और कि महिलाएं बढ़ चढ़ कर वोट करें। गुजरात में था तो चाहता था कि 100 पुरुष के मुकाबले 105 महिलाएं वोट करें। यहां भी ऐसा रिकॉर्ड बनाएं। 
  • पहली बार वोट डालने वालों को इकट्ठा करें। वह किसी भी पार्टी का हो, कोई भी बिल्ला लगाकर जा रहा हो। उनके मुंह में गुड़ का एक टुकड़ा डालो। वे वोट किसी को भी दें, उनका मुंह मीठा कराओ। उनका सम्मान करो, एहसास दिलाओ उन्हें कि वो देश का भविष्य तय करने जा रहे हैं। 

-वाराणसी पहुंचीं सुषमा स्वराज ने कहा-
वाराणसी के लोग बहुत सौभाग्यशाली हैं कि वे सीधे अपना प्रधानमंत्री चुन रहे हैं, जबकि अन्य लोकसभा क्षेत्रों के लोग अपना-अपना सांसद चुनते हैं। 
 

-वाराणसी में पीएम मोदी का कार्यकर्ताओं को संबोधन:
मैं भी बूथ कार्यकर्ता रहा हूं। मुझे भी दीवारों पर पोस्टर लगाने का सौभाग्य मिला। आज इस मंच के माध्यम से मैं आपको और देश के सभी नागरिकों को सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं। 
 



-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए के कई बड़े नेता वाराणसी पहुंच चुके हैं। सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन में शामिल होंगे। 
 



-माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने पश्चिम बंगाल में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कौरवों में से आपको दो भाइयों का नाम याद है, दुर्योधन और दुशासन। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अंदर आपको कितने लोगों के नाम याद हैं? मोदी-अमित शाह। महाभारत में जो नौबत कौरवों की हुई थी, वह अब यहां राजनीतिक महाभारत में हो रही है। 
 


-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन में शामिल होने के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे वाराणसी पहुंच चुके हैं। उन्होंने कालभैरव मंदिर में पूजा अर्चना की।
 

-पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन जुलूस में लोजपा अध्यक्ष राम विलास पासवान, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अलावा एनडीए में शामिल घटक दलों के नेता और केंद्रीय मंत्री शामिल रहेंगे।

-बसपा प्रमुख मायावती शुक्रवार को बुंदेलखंड में बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैली करेंगी। हमीरपुर व जालौन लोकसभा की यह संयुक्त जनसभा कोच रोड, उरई(जालौन) में होगी। हमीरपुर और जालौन दोनों ही सीटें गठबंधन में बसपा के हिस्से में हैं।

-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर में होंगे। वह कुशीनगर और देवरिया भी जाएंगे और भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन जुलूस में शामिल होंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें