25 मार्च- दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट--
-कांग्रेस ने चंडीगढ़, गोवा और दमन दीव के लिए जारी की पांच और उम्मीदवारों की लिस्ट।
- दिल्ली भाजपा दफ्तर पर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक। हो सकता है उम्मीदवारों के नामों का एलान।
-कांग्रेस ने 26 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। इस लिस्ट में महाराष्ट्र से एक और पश्चिम बंगाल से 25 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। संजय निरुपम को मुंबई उत्तर-पश्चिम से टिकट दिया गया है। इसके अलावा ओडिशा विधानसभा के लिए भी 4 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।
-संजय निरुपम को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह मिलिंद देवड़ा को पार्टी ने अध्यक्ष बनाया है।
-न्यूनतम आय गारंटी पर राहुल गांधी के दावे पर अरुण जेटली ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस की वजह से देश में गरीबी है। कांग्रेस ने सात दशकों तक देश को धोखा दिया है। योजनाओं के नाम पर कांग्रेस ने छलकपट किया है। कांग्रेस के वादे से ज्यादा मोदी सरकार ने गरीबों के लिए किया। इंदिरा गांधी अर्थशास्त्र से बेहतर नारों को समझती थीं इसलिए तब
गरीबी हटाओ का नारा दिया गया। कांग्रेस की नीतियों की वजह से देश में गरीबी बरकरार रही।" उन्होंने सवाल उठाया कि मोदी सरकार की पीएम किसान निधि योजना कांग्रेस शासित राज्यों में लागू क्यों नहीं हो पाई।
-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सुषमा स्वराज भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं।
-कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल, पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक को लेकर चुनाव आयोग से मिला। मुलाकात के बाद कपिल सिब्बल ने कहा, "हमने आयोग को बताया कि नरेंद्र मोदी पर एक फिल्म बन रही है जो चुनाव से ऐन पहले रिलीज की जाएगी। इसका मकसद राजनीतिक है। फिल्म के तीन प्रोड्यूसर और अभिनेता भाजपा से जुड़े हैं। इसके निर्देशक वाइब्रेंड गुजरात से जुड़े हैं। ये प्रक्रियाओं का उल्लंघन है।" आपको बता दें कि
पीएम नरेंद्र मोदी नाम की ये फिल्म अगले शुक्रवार यानी 5 अप्रैल को रिलीज होनी है। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को है। इसी को लेकर कांग्रेस ने एतराज जताया है।
-कर्नाटक की तुमकुर सीट को लेकर मचे घमासान के बीच यहां से कांग्रेस-जद एस के संयुक्त उम्मीदवार एचडी देवगौड़ा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, "मैंने बतौर लोकसभा सांसद 29 साल तक काम किया है। मुझे पता है कि जब हमने ये फैसला किया तो उससे मौजूदा सांसद एसपी मुदाहनुमेगौड़ा को दुख पहुंच सकता है। मैं उन्हें दुख पहुंचाना नहीं चाहता। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें सब बता दिया था। मैंने कांग्रेस और जदएस के नेताओं की मांग पर ही तुमकुर से लड़ने का फैसला किया।"
-पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम अपने पौत्र आश्रय शर्मा के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
-एनएनएम पार्टी के मुखिया और दक्षिण के सुपरस्टार कमल हासन ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की।
-पैरालंपियन दीपा मलिक और इनेलोद के विधायक केहर सिंह रावत ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।
-नरेंद्र मोदी की बायोपिक की रिलीज को लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव आयोग से मिलेगा।
-एनसीपी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है।
-मथुरा से सांसद और एक बार फिर भाजपा से टिकट हासिल करने वाली हेमा मालिनी ने अपना नामांकन भर दिया है।
-कर्नाटक की मांड्या सीट से एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी ने नामांकन दाखिल कर दिया है।
-एनसीपी ने महाराष्ट्र के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। लिस्ट में शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, सुप्रिया सुले का नाम शामिल है।
-भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने आईपी सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है।
-जयाप्रदा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। वो आजम खान के खिलाफ रामपुर से चुनाव लड़ सकती हैं।
पूरी खबर पढ़ें
-कांग्रेस ने कार्यसमिति की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कि 5 साल में देश की जनता को कई मुश्किलें सहनी पड़ीं। राहुल ने कहा, "कांग्रेस ने न्यूनतम आय योजना शुरू करेगी। कांग्रेस गरीबों को न्याय देगी। 20 प्रतिशत सबसे गरीब परिवारों को, कांग्रेस सरकार हर साल 72 हजार रूपये देगी। जिस परिवार की आय 12 हजार से कम है, उसे इस योजना का फायदा मिलेगा। धीरे-धीरे हम 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में कामयाबी हासिल करेंगे। मनरेगा से हमने 14 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।"
पूरी खबर पढ़ें
-सहारनपुर से कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद ने योगी आदित्यनाथ के बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है। इमरान ने कहा, "ये दुर्भाग्यशाली है। आप किसी की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठा सकते। अगर देश को जरूरत होगी तो मैं अपना सिर कुर्बान करने को तैयार हूं। भारत माता जितनी योगीजी की हैं, उतनी मेरी भी हैं।" दरअसल, योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि सहारनपुर के पास मसूद अजहर का दामाद भी है।
-कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने अमरोहा से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने ऐसा करने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। कांग्रेस ने उनकी जगह अब सचिन चौधरी को टिकट दे दिया है।
-कर्नाटक के तुमकुर से कांग्रेस सांसद एसपी मुद्दाहानुमेगौड़ा ने बतौर कांग्रेस उम्मीदवार नामांकन भर दिया है। उन्होंने जेडीएस नेताओं से अपने फैसले पर पुनर्विचार की अपील की है। दरअसल, इस सीट से जेडीएस नेता एचडी देवगौड़ा भी चुनाव लड़ने वाले हैं।
-सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा है कि वीवीपैट की जांच एक से अधिक मतदान केंद्र पर क्यों नहीं की जा सकती, इसे लेकर आयोग 28 मार्च तक हलफनामा दायर करे। इस मामले में अगली सुनवाई एक अप्रैल को होगी।
-उच्चतम न्यायालय ने चुनावों के दौरान रोड शो करने और बाइक रैलियां निकालने पर प्रतिबंध लगाने के लिए चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर विचार करने से इनकार किया।
-तमिलनाडु के शिवगंगा से कार्ति चिदंबरम को टिकट दिए जाने से कांग्रेस नेता सुदर्शन नचियप्पन नाराज हैं। उन्होंने कहा कि इस संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता निराश हुए हैं। चिदंबरम के परिवार ने क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया है बल्कि धन इकट्ठा किया है। इससे कांग्रेस की प्रतिष्ठा को धक्का पहुंचेगा।
-श्रीनगर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार फारुक अब्दुल्ला ने नामांकन दाखिल कर दिया है।
-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और इसी सीट से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार हेमा मालिनी ने नामांकन से पहले बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
-भारतीय जनता पार्टी ने दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान किया है। ओडिशा के कटक से प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रकाश मिश्रा को टिकट दिया गया है। प्रकाश, रविवार को ही भाजपा में शामिल हुए थे। इस लिस्ट में 9 विधानसभा उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं।
दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, शीला दीक्षित, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार समेत कई दिग्गज नेता मौजूद हैं।
-कांग्रेस-आप गठबंधन पर फैसला
तमाम रस्साकशी के बीच आज आम आदमी आदमी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन हो सकता है। सूत्रों के अनुसार सोमवार दोपहर तक अंतिम निर्णय हो सकता है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीसी चाको आप से गठबंधन के पक्ष में हैं, जबकि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित गठबंधन के विरोध में हैं।
-एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर नाम बदलने को लेकर हमला किया है। अकबरुद्दीन ने कहा, मैंने ट्वीटर पर नरेंद्र मोदी चौकीदार देखा। पीएम मोदी को अपने आधार कार्ड और पासपोर्ट में भी चौकीदार लगाना चाहिए। हमें पीएम चाहिए न कि चाय वाला और पकौड़े वाला। अगर पीएम मोदी इच्छुक हैं तो उन्हें मेरे पास आना चाहिए, मैं उनको चौकीदार की टोपी और सीटी दूंगा।
-प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि "उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों की मेहनत का रोज़ अपमान होता है, सैकड़ों पीड़ितों नें आत्महत्या कर डाली। जो सड़कों पर उतरे सरकार ने उनपर लाठियाँ चलाई, रासुका दर्ज किया। भाजपा के नेता टीशर्टों की मार्केट्टिंग में व्यस्त हैं, काश वे अपना ध्यान दर्दमंदों की ओर भी डालते।"
-लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन करने का आज आखिरी दिन है। नितिन गडकरी, हेमा मालिनी, राजबब्बर, जनरल वीके सिंह, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा समेत कई दिग्गज नेता पहले चरण के लिए आज पर्चा भरेंगे।
-त्रिपुरा में कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्योत किशोर ने कहा कि इंडीजीनस नेशनलिस्ट पार्टी ऑफ त्रिपुरा (आईएनपीटी) के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। प्रद्योत ने कहा कि ये चुनाव उनके लिए एक परीक्षा है जो संशोधन विधेयक लाना चाहते हैं और जो इसका विरोध करना चाहते हैं।