फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हलचल: आखिरी दौर के मतदान के बाद एग्जिट पोल में आए नतीजों के अनुमान

Sun, 19 May 2019 10:16 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

छह चरणों में 483 सीटों पर संपन्न हो चुके मतदान के बाद रविवार को सातवें और आखिरी चरण में आठ राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल से हिंसा की भी खबरें आईं। दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां पढ़ें। 

19 मई: दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-

-करीब डेढ़ महीने तक चला लोकसभा चुनाव अब खत्म हो चुका है। रविवार शाम छह बजे आखिरी चरण का मतदान भी खत्म हो गया। देश की जनता के साथ-साथ तमाम पार्टियों की निगाहें 23 मई पर जा टिकीं हैं। इसी दिन तय होगा कि भाजपा की सरकार रहेगी या जाएगी। बहरहाल उससे पहले रविवार को एग्जिट पोल आए जिसमें भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। पूरी खबर पढ़ें

विज्ञापन


ममता बनर्जी: मैं एग्जिट पोल गॉसिप को नहीं मानती। इस गॉसिप के जरिए हजारों ईवीएम को बदलने की तैयारी हो रही है। 
 


-आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। नायडू दो दिनों से लगातार गैर भाजपा व गैर एनडीए दलों से मुलाकात कर रहे हैं। 
 


-भाजपा ने प. बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी को चिट्ठी लिखी, आरोप लगाया कि नौ लोकसभा क्षेत्रों में हिंसा हुई है। पार्टी ने 417 शिकायतें दीं जिसमें से 227 पर कार्रवाई हुई, 190 शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया। 
विज्ञापन


टीएमसी के बाद टीडीपी ने भी चुनाव आयोग को पत्र लिखा- पीएम बदरीनाथ और केदारनाथ सरकारी यात्रा पर गए थे। उन्होंने जो भी निजी कार्य किए उन्हें लगातार टेलीकास्ट किया गया, ये पूरी तरह से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।  

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण: बंगाल की सीएम शुरू से ही धमकी देती आ रही हैं, इसलिए हमें डर है कि आज वोटिंग खत्म होने के बाद से टीएमसी का नरसंहार उधर शुरू होगा क्या? इसलिए हमारी मांग है कि केंद्रीय सुरक्षाबल उधर ही रहें जब तक चुनाव आचार संहिता खत्म ना हो जाए।

-आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी से मुलाकात की। 
 


-साध्वी प्रज्ञा को लेकर नीतीश कुमार के बयान पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि इतनी ही तकलीफ है तो सरकार से अलग क्यों नहीं हो जाते नीतीश कुमार! उन्हें इस्तीफा देकर सरकार से अलग हो जाना चाहिए था।
 



-ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा पर आपत्ति जताई है। टीएमसी ने आयोग को चिट्ठी लिखी है कि अंतिम चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। बावजूद इसके पिछले दो दिन से पीएम मोदी केदारनाथ की यात्रा पर हैं और मीडिया में इसे बड़ी कवरेज मिल रही है। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। 


-दक्षिण कोलकाता लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार भाजपा नेता सीके बोस ने आरोप लगाया कि मतदान की पूर्व रात्रि उन्हें कार्यकर्ताओं ने फोन कर कहा कि टीएमसी के 'जिहादी ब्रिगेड' ने पोलिंग एजेंट को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन और टीएमसी में कोई फर्क ही नहीं रह गया है। 
 
-उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव भारतीय लोकतंत्र का उत्सव है और जिस उत्साह के साथ लोग इसमें सहभागिता कर रहे हैं, सराहनीय है। उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की तुलना करें तो हमारे यहां पिछले छह चरणों में हिंसा की खबरें नहीं आई, जबकि बंगाल में शुरू से लेकर अबतक हिंसाएं होती आ रही है। 
 



-पश्चिम बंगाल:
सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता के मतदान केंद्र संख्या 208 पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि 15 मई को डायमंड हार्बर में पीएम मोदी ने जो आरोप लगाए, उसे साबित करें। ऐसा करने में वह नाकाम साबित होते हैं, तो उन्हें कोर्ट में घसीटूंगा। बनर्जी ने पीएम मोदी के खिलाफ आपराधिक और मानहानि का मुकदमा दायर करने की भी चेतावनी दी है।

A Banerjee, TMC leader: Whatever he (PM) said in meeting on 15May in Diamond Harbour, he has to substantiate those statements with ample proof & justify what he said. If he fails to do so I'll sue him in the criminal & defamation cases. I'll drag him to the court & do the needful pic.twitter.com/IwNVnkyxhr

विज्ञापन

— ANI (@ANI) May 19, 2019

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें