फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हलचल: प्रचार की गहमागहमी के बीच चुनाव आयोग ने बड़े नेताओं पर गिराई गाज

Mon, 15 Apr 2019 10:11 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान होने के बाद अब छह चरण के मतदान और होने हैं। दूसरे चरण का चुनाव 18 अप्रैल को होगा और इसके लिए सभी दलों ने एक बार फिर अपनी ताकत झोंक दी है। यहां आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी मिलेगी।

15 अप्रैलः दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-- 

-चुनाव आयोग ने सपा नेता आजम खान के चुनाव प्रचार पर 72 घंटे की रोक लगाई। मंगलवार सुबह 10 बजे से प्रतिबंध होगा लागू। मेनका के चुनाव प्रचार करने पर 48 घंटे की रोक। 

विज्ञापन


प. बंगाल- बांग्लादेशी अभिनेता फिरदौस ने उत्तरी दिनाजपुर में टीएमसी के लिए चुनाव प्रचार किया।




-प्रधानमंत्री मोदी की जाति को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राहुल गांधीजी ने मोदीजी की जाति पर शर्मनाक टिप्पणी की है। राहुल ने कहा कि हर मोदी चोर क्यों है? मोदीजी पिछड़ी जाति से आते हैं। सामंतवादी मानसिकता से वाले लोग उनके लिए नफरत का भाव रखते हैं। हमने  चुनाव आयोग से राहुलजी और कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


-रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीति में उतरने के सवाल पर कहा कि फिलहाल ऐसा कोई इरादा नहीं है। मेरी अभी ऐसी कोई इच्छा नहीं है। मैं लोगों के बीच हूं और मेहनत कर रहा हूं। जब लोग चाहेंगे कि मैं राजनीति में आऊं तो पूरी ताकत के साथ आऊंगा। 

-कांग्रेस नेता शकील अहमद का कहना है कि वह बिहार की मधुबनी सीट से कल अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि वह एआईसीसी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज रहे हैं।



-उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी ने आजम खान मामले में अपनी रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी है। 

-राहुल गांधी ने ट्वीट कर दिल्ली में आप के साथ गठबंधन को लेकर केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट किया, "कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच दिल्ली में गठबंधन का मतलब होगा-भाजपा का सफाया। कांग्रेस, आप को 4 सीट देने को तैयार है। लेकिन केजरीवाल ने एक और यू-टर्न ले लिया है। हमारे दरवाजे अभी भी खुले हैं लेकिन समय निकलता जा रहा है।" 

पूरी खबर पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस-आप गठबंधन पर पहली बार बोले राहुल गांधी, कहा- केजरीवाल ले रहे हैं यूटर्न 

 





-नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा के गठबंधन के एजेंडे की वजह से कश्मीर में बंदूकें, उग्रवाद और घबराहट बढ़ी है।

-भाजपा ने राहुल गांधी को मिले सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कड़़ा हमला बोला। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट के निर्णय में राफेल की खरीद प्रक्रिया का कोई जिक्र नहीं है, तो किस बुनियाद पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पर बेबुनियाद और झूठे आरोप लगाए है। राहुल गांधी ने झूठ बोला और उस झूठ का आधार कोर्ट को क्यों बनाया? ये बेशर्मी राहुल गांधी कब बंद करेंगे? राहुल गांधी चुनाव आयोग, सीवीसी पर सवाल उठाने के बाद आज सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठा रहे हैं।"

-चुनाव आयोग ने जया प्रदा पर आजम खान की आपत्तिजनक टिप्पणी पर संज्ञान लिया है। आयोग ने उस कार्यक्रम का वीडियो फुटेज मंगाया है। माना जा रहा है कि जल्द आयोग, आजम खान को इस मामले में नोटिस भेज सकता है। 

-मध्यप्रदेश के विदिशा में पूर्व राज्य सभा सांसद मुनव्वर सलीम के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे सपा नेता आजम खान मीडिया के सवालों पर भड़क गए। उन्होंने नाराज होते हुए कहा, "आपके वालिद की मौत में आया था।"
पढ़ें पूरी खबर

-भाजपा की 21वीं लिस्ट में उत्तर प्रदेश से सात उम्मीदवारों का एलान। गोरखपुर से लड़ेंगे भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन।
पढ़ें पूरी खबर

-फारुक अब्दुल्ला ने श्रीनगर में कहा: मैं मोदी को चैलेंज करता हूं इस जलसे में कि तुम टूट जाओगे मगर हिंदुस्तान टूटेगा नहीं। तुम ये कहते हो कि अब्दुल्ला हिंदुस्तान को तोड़ना चाहते हैं, अरे हम हिंदुस्तान को तोड़ना चाहते तो हिंदुस्तान होता ही नहीं।

-बड़ी खबर: चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ के प्रचार पर 72 घंटे और मायावती के प्रचार पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगाया। ये बैन मंगलवार सुबह 6 बजे से प्रभावी होगा। दोनों पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है। 
पढ़ें पूरी खबर

 

-अलीगढ़ में मायावती ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र में सरकार रही, गलत कार्यप्रणाली की वजह से इस बार सत्ता से बाहर चली जाएगी। इस चुनाव में इनकी कोई भी नाटकबाजी और जुमलेबाजी काम में आने वाली नहीं है और खासकर इनकी ये चौकीदारी की नई नाटकबाजी भी इनको बचा नहीं पाएगी। 
पढ़ें पूरी खबर

-गुजरात: जब राजकोट के कनेसरा गांव में महिलाओं ने गुजरात सरकार में मंत्री कुंवरजी बावलिया से कहा कि उन्हें पानी नहीं मिल रहा जो सरकार को देना चाहिए तो उनका जवाब था, "मेरे कहने के बावजूद पिछले चुनाव में आपने 55 फीसदी वोट दिए।" इस पर पूर्व पूर्व विधायक भरत बोघारा ने जोड़ा, "इसलिए उतना ही पानी आपको मिल रहा है।"
 

-एक पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने के सिलसिले में भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग करते हुए चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा है कि ऐसा कोई पत्र उन्होंने नहीं लिखा है जो इन दिनों उनके नाम से घूम रहा है। 
 


-राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद अब भाजपा उन्हें घेरती नजर आ रही है। शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए राहुल पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी झूठ बोलते हैं, रोज बोलते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल के झूठ का पर्दाफाश किया है। राहुल गांधी अपने बयान पर माफी मांगें।"
आपको बता दें कि राफेल मामले पर राहुल का बयान था कि सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया है कि 'चौकीदार चोर' है। जबकि आज कोर्ट ने कहा कि 'चौकीदार चोर है' हमारी टिप्पणी नहीं है। मीनाक्षी लेखी ने इसको लेकर याचिका दायर की थी।

-फतेहपुर सीकरी में बोले राहुल गांधी: जैसा प्रियंकाजी ने कहा कि जहां भी देखिए, आपको नरेंद्र मोदी का का प्रचार नजर आएगा। टीवी खोलिए-नरेंद्र मोदी, रेडियो खोलिए-नरेंद्र मोदी, सड़कों पर चलिए-नरेंद्र मोदी। प्रचार के लिए ये सारा पैसा आता कहां से है? 
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा: भाजपा के नेता कहते हैं कि हम राष्ट्रवादी हैं। आप राष्ट्रवादी हैं तो शहीदों का आदर करिए। उन शहीदों का जो हिंदू हैं, जो मुसलमान हैं और जो शहीद आपके विपक्ष के नेता के पिता हैं, उनका भी आदर करिए। 
पढ़ें पूरी खबर

-मुंबई के बोरिवली में उर्मिला मातोंडकर के प्रचार के दौरान कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। उर्मिला, मुंबई उत्तर से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। 
 


-केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आजम खान के आपत्तिजनक बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एक महिला को लेकर ऐसे बयान दिए जा रहे थे और सपा के नेता चुपचाप बैठे थे। मैं उनसे कहना चाहती हूं कि राजनीति अपनी चगह है और भारत में महिलाओं का सम्मान अपनी जगह है। 

-केरल के तिरुवनंतपुरम में एक मंदिर में पूजा के दौरान सांसद और इसी सीट से उम्मीदवार शशि थरूर को चोट लगी। उनके सिर में चोट लगी है और छह टांके आए हैं।
 

-झारखंड के हजारीबाग से कांग्रेस ने गोपाल साहू को बनाया उम्मीदवार।

-यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजम खान के आपत्तिजनक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये समाजवादी पार्टी की सोच और संस्कृति दिखाता है। सपा अध्यक्ष और मायावती की चुप्पी चौंकाने वाली है जबकि मायावती खुद भी महिला हैं। आजम खान का बयान बेहद अपमानजनक है जो उनकी घटिया सोच दिखाता है। 

-सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों को आरटीआई के दायरे में लाने के मुद्दे पर नोटिस जारी किया है। कोर्ट में इसको लेकर याचिका डाली गई थी।

-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओडिशा के राउरकेला में कहा: ओडिशा के विकास के लिए केंद्र से भेजे जाने वाला धन बीजद सरकार ने इस्तेमाल ही नहीं किया। नवीन बाबू की सरकार योजनाओं को लागू करने में पूरी तरह असफल रही है। चाहे वो आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख का बीमा हो या शौचालयों का निर्माण। 

-सिलीगुड़ी में भाजपा के तीन चुनाव दफ्तरों में तोड़फोड़। बीती रात की घटना।

-सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को पीएम मोदी की बायोपिक देखने का निर्देश दिया है ताकि वो इस पर प्रतिबंध का फैसला ले सके। फिल्म प्रोड्यूसर ने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि फिल्म को देखे बिना ही आयोग ने इसे बैन कर दिया था। कोर्ट ने कहा है कि आयोग फिल्म को लेकर अपना नजरिया अदालत को सीलबंद लिफाफे में सोमवार तक दे। 

-राफेल मामले में पीएम मोदी को 'चौकीदार चोर है' कहने पर सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। राहुल को 22 अप्रैल तक जवाब देना होगा। मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी। भाजपा नेता और नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी ने राहुल के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की थी। 
पूरी खबर पढ़ें

-सुप्रीम कोर्ट ने मायावती और योगी आदित्यनाथ के विवादित बयानों पर चुनाव आयोग की सीमित कार्रवाई को लेकर नाराजगी जाहिर की है। मुख्य न्यायाधीश वाली खंडपीठ ने चुनाव आयोग के प्रतिनिधियों को मंगलवार को अदालत में हाजिर होने को कहा है। 

-शिव सेना सांसद संजय राउत ने चुनावी आचार संहिता को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो बात उनके मन में है, वह नहीं कहने से घुटन होती है। महाराष्ट्र में रविवार को दिए गए उनके भाषण में उन्होंने कहा- ''हम ऐसे लोग हैं, भाड़ में गया कानून, आचार संहिता भी हम देख लेंगे। जो बात हमारे मन में है, वो अगर हम मन से बाहर नहीं निकातें तो घुटन सी होती है।''
 

-आजम खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
उत्तर प्रदेश के रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में शाहबाद पुलिस थाने में सपा नेता आजम खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनके बयान पर महिला आयोग ने भी आपत्ति जताई है और चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही है। वहीं, आजम खान ने सफाई में कहा है कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। अगर वह दोषी साबित होते हैं, तो चुनाव नहीं लड़ेंगे। 
विज्ञापन

 



-उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम के राज्यपाल रहे कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी ने पुलवामा हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुआ हमला उनकी साजिश थी। कुरैशी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि आपने ही प्लान करके पुलवामा करवाया, ताकि मौका मिल सके। जनता सब समझती है।

-यूपी, गुजरात और महाराष्ट्र दौरे पर राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र दौरे पर होंगे। वह अमरेली लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत राजुला शहर में एक रैली करेंगे। यह शहर भावनगर जिले में स्थित है, लेकिन अमरेली लोकसभा क्षेत्र में आता है। इसके अलावे राहुल आज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी एक रैली को संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र में भी उनकी चुनावी रैली आयोजित है। 

सुप्रीम कोर्ट में दो अहम सुनवाई

  1. चुनाव आयोग की ओर से पीएम मोदी की बायोपिक पर लगी रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। पिछली बार सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आयोग पर निर्णय छोड़ दिया था, जिसके बाद चुनाव आयोग ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी। फिल्म निर्माताओं ने एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 
  2. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट की अवमानना के आरोप में दाखिल याचिका पर आज सुनवाई होगी। भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी के खिलाफ याचिका दायर की थी। आरोप है कि राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को राहुल अपने भाषणों में तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। 


-बिहार के बेगूसराय के थाथा गांव में लोगों ने वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। तीन ओर से नदियों के घिरे इस गांव में न आवागमन की बेहतर व्यवस्था है और न ही मेडिकल सुविधाएं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां के लिए सरकारों ने आज तक कुछ नहीं किया। मालूम हो कि बेगूसराय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भाजपा उम्मीदवार हैं। महागठबंधन से तनवीर हसन, जबकि लेफ्ट की ओर से जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार मैदान में हैं। 

जया प्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद आजम खान की सफाई
आजम खान ने चुनाव रैली में जया प्रदा के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बयान देने के बाद सफाई दी है। उनका कहना है कि रैली के दौरान उनके निशाने पर जया प्रदा नहीं बल्कि कोई और था। कहा कि उन्होंने भाजपा नेता और पूर्व फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है। 

-बसपा सुप्रीमो मायावती अमरोहा में
बसपा सुप्रीमो मायावती अमरोहा में चुनावी रैली करेंगीं। वह गठबंधन के बसपा प्रत्याशी कुंवर दानिश अली के समर्थन में लोगों को करेंगी। 

-तमिलनाडु: बैलगाड़ी से प्रचार
तमिलनाडु रेकला क्लब के अध्यक्ष आरएस थिरुमुगम ने कोयंबटूर में रविवार को बैलगाड़ी पर सवार होकर चुनाव प्रचार किया। वह एआएडीएमके गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे थे। 
-सपा सुप्रीमो कासगंज और मुरादाबाद में
समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव कासगंज और मुरादाबाद में रैली करेंगी। लोकसभा क्षेत्र एटा से प्रत्याशी कुंवर देवेंद्र सिंह यादव के पक्ष में बारह पत्थर का मैदान कासगंज और लोकसभा क्षेत्र मुरादाबाद से प्रत्याशी डॉ. एसटी हसन के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें