उत्तर प्रदेश के बांदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महापुरुष जाति के नाम से नहीं जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों ने एक होकर भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। हर किसी के दिल में मां भारती दिख रही थी। उस दौरान में सब आजादी के दीवाने थे। मोदी ने कहा कि आधे चुनाव के बाद विपक्ष का चेहरा उड़ा। इसलिए ईवीएम का राग छेड़ रहे हैं।
यूपी के बांदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली हो रही है। उन्होंने विपक्ष पर ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप पर निशाना साधा है। मोदी ने कहा कि पहले मुझे गाली देते थे अब ईवीएम को गाली देते हैं। मोदी ने कहा कि चुनाव में विपक्ष मोदी बट्टा सन्नाटा हाथ लगेगा। पीएम ने कहा कि विपक्ष मोदी के बहाने पूरे पिछड़े समाज को गाली दे रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरी जाति का सर्टिफिकेट बांटा जा रहा है। विपक्ष जमीन से पूरी तरह से कट चुका है।
सपा -बसपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा और बसपा वाले मेरी जाति का सर्टिफिकेट बांटने में जुटे हैं और कांग्रेस के नामदार मोदी के बहाने पूरे पिछड़े समाज को ही गाली देने में लगे हैं। ये जात-पात, पंथ-संप्रदाय तक ही सोच सकते हैं। एक भारत, श्रेष्ठ भारत की बात ये नहीं करना चाहते हैं।
बांदा लोकसभा सीट से भाजपा ने आरके पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है। बांदा में 6 मई को वोट डाले जाएंगे।