सुरेश कश्यप की रैली में भाग लेने के लिए शिमला के भाजपा विधायक एवं मंत्री सुरेश भारद्वाज, जुब्बल-कोटखाई से भाजपा विधायक एवं मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, चौपाल से भाजपा विधायक बलवीर वर्मा पहुंचे।
नालागढ़ से भाजपा विधायक परमजीत पम्मी आदि अपने-अपने क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ चौड़ा मैदान पहुंचे। ठियोग से पूर्व विधायक राकेश वर्मा, शिलाई से पूर्व विधायक बलदेव तोमर और अन्य नेता भी सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे।