फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- कांग्रेस विपक्षी दल बनने के लायक भी नहीं;  मुख्यमंत्री ने UCC की वकालत की

Wed, 10 Jan 2024 09:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, गुवाहाटी

सार

असम भाजपा की कार्यकारिणी बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने मालदीव के तीन मंत्रियों के हालिया बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रतिक्रिया की आलोचना की।
विज्ञापन
JP Nadda - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को कांग्रेस और इंडि गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि हालिया मालदीव विवाद पर जिस तरह की उनकी प्रतिक्रिया आई, उसे देखते हुए वे देश में विपक्षी दल बनने के भी 'योग्य' नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने न सिर्फ चुनावी वादे पूरे किए हैं, बल्कि वे वादे भी पूरे किए हैं, जिनका भाजपा ने वादा नहीं किया था। नड्डा ने मां कामाख्या में पूजा-अर्चना की और एक रोड शो में भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन


असम भाजपा की कार्यकारिणी बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने मालदीव के तीन मंत्रियों के हालिया बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रतिक्रिया की आलोचना की। नड्डा ने कहा कि वे (कांग्रेस) सरकार चलाने में सक्षम नहीं थे। अब वे विपक्षी दल बनने के भी योग्य नहीं हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर मालदीव के साथ हुए विवाद पर खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सब कुछ छीन लेने का आरोप लगाया था।

नड्डा ने विपक्षी गठबंधन इंडिया गठबंधन पर भी हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि इसका गठन काले धन और संबंधित पार्टियों के नेताओं के परिवारों की रक्षा के लिए किया गया है। इसमें शामिल सभी नेताओं के खिलाफ सीबीआई मामले हैं। यह व्यक्तिगत लाभ के लिए बनाया गया गठबंधन है। इसका भारत से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि भाजपा ने न सिर्फ चुनावी वादे पूरे किए हैं, बल्कि वे वादे भी पूरे किए हैं, जिनका भाजपा ने वादा नहीं किया था। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में राजनीति की संस्कृति में बदलाव देखा गया है। नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चुनावी वादे पूरे नहीं किए, जबकि भाजपा हमेशा चुनाव से पहले किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

भाजपा अध्यक्ष ने उल्लेख किया कि मोदी के नेतृत्व में, उत्तर पूर्व क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में बड़े पैमाने पर विकास देखा गया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र और असम सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जमीनी स्तर पर जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी कांग्रेस पार्टी की आलोचना की और कहा कि कांग्रेस ने देश को बांटने की भी कोशिश की। 

इस बीच पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि असम सरकार राज्य के लोगों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इससे पहले नड्डा ने मां कामाख्या में पूजा-अर्चना की और एक रोड शो में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें