फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: भाजपा की दूसरी सूची; पीयूष गोयल, खट्टर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, 25 नए चेहरों को मौका

Wed, 13 Mar 2024 07:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा की दूसरी सूची में दिल्ली की दो लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार उतारे गए हैं। इसके अलावा दादर एवं नगर हवेली की एक, गुजरात की सात, हरियाणा की छह, हिमाचल प्रदेश की दो, कर्नाटक की 20, मध्य प्रदेश की पांच, महाराष्ट्र की 20, तेलंगाना की छह, त्रिपुरा की एक और उत्तराखंड की दो लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी उतारे गए हैं।
विज्ञापन
BJP - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 72 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इसमें कई केंद्रीय मंत्रियों के भी नाम हैं। 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नागपुर से नितिन गडकरी और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल करनाल से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें
BJP Candidate List: भाजपा की दूसरी सूची में हरिद्वार-गढ़वाल सीट पर प्रत्याशी घोषित, इनपर लगाया दांव

BJP Candidate List: करनाल से मनोहर लाल तो सिरसा से अशोक तंवर प्रत्याशी, सुनीता दुग्गल का कटा पत्ता


सूची में दिल्ली की दो लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार उतारे गए हैं। इसके अलावा दादर एवं नगर हवेली की एक, गुजरात की सात, हरियाणा की छह, हिमाचल प्रदेश की दो, कर्नाटक की 20, मध्य प्रदेश की पांच, महाराष्ट्र की 20, तेलंगाना की छह, त्रिपुरा की एक और उत्तराखंड की दो लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी उतारे गए हैं। सूची में 14 महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें
Lok Sabha Election: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू को टिकट

BJP List: पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर राज्यसभा सांसद तक, भाजपा की दूसरी सूची में ये हैं बड़े चेहरे


इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने दो मार्च को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया था कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी और गृह मंत्री अमित शाह के गांधीनगर से चुनावी मैदान में उतरने का एलान किया गया। 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें
Lok Sabha Election: भाजपा ने गौतम गंभीर की सीट से हर्ष मल्होत्रा को बनाया उम्मीदवार, जानें इनका राजनीतिक सफर

BJP Candidate List: हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कश्यप को बनाया प्रत्याशी, पढ़ें इनका सियासी सफर


भाजपा की दूसरी सूची में क्या खास?

  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
  • केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
  • हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
  • कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई हावेरी से चुनाव लड़ेंगे।
  • सांसद तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे।
  • भाजपा नेता अनिल बलूनी उत्तराखंड के गढ़वाल से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
  • सिरसा से अशोक तंवर, अंबाला से बंटो कटारिया, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह यादव और फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर को टिकट दिया गया है।






भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 25 सांसदों का टिकट कटा
इस सूची में भाजपा ने 25 मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरों को टिकट दिया है। दिल्ली में भाजपा ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से हर्ष मल्होत्रा को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर अभी गौतम गंभीर सांसद हैं। उत्तर पश्चिम दिल्ली (आरक्षित) सीट से योगेंद्र चंदोलिया को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट पर मौजूदा सांसद हंसराज हंस का टिकट काट दिया गया है। विस्तृत खबर पढ़ें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें