फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुझानों में भाजपा को प्रचंड बहुमत, पीएम मोदी शाम को पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

Thu, 23 May 2019 03:21 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Social media
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलती दिख रही है। रुझानों में एनडीए को 300 से ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही हैं। इसी बीच खबर आई है कि भाजपा ने आज संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है। शाम 5.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन

 



इससे पहले आए तमाम एग्जिट पोल्स ने भाजपानीत एनडीए गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें दीं और एनडीए—2 सरकार पर अपनी मुहर लगा दी। अब एग्जिट पोल के रुझानों पर मुहर लगती दिख रही है।

एनडीए के खाते में एग्जिट पोल में सबसे ज्यादा 267 से 350 सीटें आईं थीं। रुझानों से जाहिर हो रहा है कि भाजपा अपने दम पर बहुमत पा सकती है। वहीं दो सीटों से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस अध्यभ राहुल गांधी अमेठी में भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से पीछे चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें