फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election Results 2019: मोदी के इस फैन ने नतीजे देखने के लिए बुक कराया पूरा थिएटर

Thu, 23 May 2019 03:06 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत में लोग इस समय लगातार टीवी देख रहे हैं क्योंकि आज 17वीं लोकसभा के नतीजे आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा नीत एनडीए 300 से ऊपर सीटें जीतती हुई दिख रही है। अपने दम पर भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। वहीं विदेशों में भी लोग भाजपा को मिल रही जीत का जश्न मना रहे हैं।

विज्ञापन


वैसे तो प्रधानमंत्री मोदी के देश ही नहीं विदेश में भी फैन मौजूद हैं। मगर अमेरिका में रहने वाले उनके एक फैन ने लोकसभा चुनाव के नतीजे देखने के लिए पूरा थिएटर बुक करा लिया है। उन्होंने यह थिएटर मिनिएपोलिस में बुक कराया है ताकि लोगों को नतीजों के बारे में जानकारी मिल सके। इस फैन का नाम रमेश नूने है जो पेशे से आईटी प्रोफेशनल हैं।

नूने ने विभिन्न टीवी न्यूज चैनलों के जरिए सिनेमा हॉल में चुनाव नतीजों की स्क्रिनिंग का आयोजन किया है। लोगों को सुबह के अमेरिकी समयनुसार साढ़े नौ बजे से चुनाव नतीजे मिलने शुरू हो गए थे। लगभग 150 लोगों ने सिनेमा हॉल का टिकट खरीदा है। जिसकी कीमत 15 डॉलर यानी एक हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें