फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगूसराय की जनता ने कन्हैया को नकार इन कारणों से गिरिराज सिंह को चुना अपना नेता

Thu, 23 May 2019 09:04 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरिराज सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

बेगूसराय लोकसभा सीट पर पहले रुझान से लेकर आखिरी नतीजों तक लगातार बढ़त बनाए रखने के बाद आखिरकार भाजपा के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह ने भारी मतों के साथ जीत हासिल कर ली। इस मुकाबले में उनके सामने खड़े सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार को मुंह की खानी पड़ी।

विज्ञापन


बेगूसराय लोकसभा सीट पर दावा करने वाले उम्मीदवार ही ऐसे थे कि पूरे देश को यहां के नतीजों का इंतजार था। बेगूसराय से एक तरफ भाजपा को खुली चुनौती देने वाले युवा नेता कन्हैया कुमार सीपीआई के टिकट पर ताल ठोक रहे थे, तो दूसरी तरफ सांप्रदायिक छवि वाले भाजपा के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह मैदान में खड़े थे। मुकाबला इसलिए भी दिलचस्प था क्योंकि दोनों उम्मीदवार एक दूसरे से बिल्कुल विपरीत विचारधारा के हैं और हमेशा से एक दूसरे को आंख दिखाते आए हैं।

गिरिराज सिंह को इन कारणों से मिला बेगूसराय की जनता का समर्थन-

  • जेएनयू कांड के बाद देश भर में  कन्हैया कुमार की छवि एक देशद्रोही नेता की बन गई थी। जिसे पूरी तरह साफ करने में वो कामयाब नहीं रह पाए। गिरिराज सिंह को इसका लाभ मिलना स्वाभाविक था। 

  • बेगूसराय भूमिहार बहुल क्षेत्र है और गिरिराज सिंह भूमिहारों के बड़े नेता माने जाते हैं। जातीय समीकरण के हिसाब से कन्हैया गिरिराज के आगे कहीं नहीं टिकते, इसलिए जातिगत वोट भी गिरिराज के खाते में ही गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें