फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का घोषणापत्र जारी, किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख के लोन पर 5 साल ब्याज नहीं

Mon, 08 Apr 2019 03:37 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • भाजपा का घोषणापत्र जारी
  • 300 रथ, 7700 सुझाव पेटियां, 110 संवाद कार्यक्रम
  • राम मंदिर पर सभी विकल्प तलाशेंगे
  • 60 साल की उम्र के बाद देश के किसानों को पेंशन सुविधा
  • अमित शाह ने 2014-19 को स्वर्ण काल बताया
विज्ञापन
भाजपा का घोषणापत्र जारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसे संकल्प पत्र का नाम दिया गया है। भाजपा का ये संकल्प पत्र 50 पन्नों का है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि घोषणापत्र बनाने के लिए 300 रथ, 7700 सुझाव पेटियां, 110 संवाद कार्यक्रम का योगदान रहा।
विज्ञापन


घोषणापत्र पर राजनाथ सिंह:
  • भाजपा के संकल्प पत्र में 75 वादे
  • 2022 तक सभी वादे पूरा करने का एलान
  • 12 कमेटियों ने संकल्प पत्र पूरा करने में अहम भूमिका निभाई
  • देश के सभी क्षेत्रों और समुदायों से चर्चा करने के बाद बनाया संकल्प पत्र
  • आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति
  • राष्ट्रवाद के प्रति हमारी प्रतिबद्धता
  • नागरिक संशोधन विधेयक पास कराएंगे
  • राम मंदिर पर सभी विकल्प तलाशेंगे
  • किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख रुपये तक के लोन पर शून्य फीसदी ब्याज दर
  • एक साल तक के कृषि लोन पर 5 साल तक ब्याज नहीं
  • देश के सभी किसानों को 6000 सालाना मिलेगा
  • 60 साल की उम्र के बाद देश के किसानों को पेंशन सुविधा
  • 60 साल की उम्र के बाद देश के छोटे दुकानदारों को भी पेंशन सुविधा
  • राष्ट्रीय व्यापार आयोग का करेंगे गठन
  • भारत के अंदर क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करेंगे
  • उत्कृष्ट इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीटें बढ़ाएंगे
  • सभी जमीन रिकॉर्ड डिजिटल किए जाएंगे
  • सभी घरों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था
  • सभी गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन
  • नेशनल हाईवे दोगुना करेंगे
  • 75 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे
  • 2022 तक सभी रेलवे लाइन का विद्युतीकरण
  • 2022 तक रेल पटरियों को ब्रॉड गेज में बदला जाएगा
  • हर व्यक्ति को पांच किलोमीटर के भीतर बैंकिंग मिले
  • लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों के लिए एकल खिड़की व्यवस्था
  • आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों का संग्रहालय
  • तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाएंगे
पूरा घोषणापत्र यहां देखें

घोषणापत्र जारी करने से पहले बोले अमित शाह:
2014 में भाजपा ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाया था। हम उस समय भविष्य का विजन लेकर आए थे। 30 साल बाद देश में पहली बार अस्थिरता का दौर खत्म करके भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। पूर्ण बहुमत के बावजूद एनडीए की सरकार बनाई। 2014 से 2019 की यात्रा जब भी भारत के विकास और दुनिया में साख बढ़ने की बात होगी, ये समय स्वर्णकाल के तौर पर अंकित होगा। 
विज्ञापन

इन पांच सालों में 50 करोड़ गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठाने का भगीरथ प्रयास पीएम मोदी ने किया है। जमीनी स्तर पर मोदी सरकार को सफलता मिली है। आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने की नीति अपनाई। देश की सीमाओं के साथ कोई छेड़खानी नहीं कर सकता। आज हमलोग 75 संकल्प लेकर देश के सामने जा रहे हैं, जब देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा, 2022 तक हम हर संकल्प पूरा कर लेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें