फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना प्रमुख नियुक्त किए जाने का मामला कोर्ट पहुंचा

Mon, 08 Apr 2019 03:37 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वाइस एडमिरल करमबीर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Indian Navy
विज्ञापन
वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने उनको प्राथमिकता न देकर वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किए जाने के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है।  सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल में दायर अपनी याचिका में वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने कहा है कि वो वाइस एडमिरल करमबीर सिंह से सीनियर हैं और उनको नौसेना प्रमुख पद के लिए प्राथमिकता दी जानी चाहिए थी।  23 मार्च को वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की गई थी। रक्षा मंत्रालय की तरफ से ये जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन

 



एडमिरल करमबीर सिंह एडमिरल सुनील लांबा की जगह लेंगे जो मई के अंत में रिटायर हो रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सरकार ने मेरिट आधारित दृष्टिकोण अपनाते हुए यह चयन किया है और पद के लिए वरिष्ठतम अधिकारी की नियुक्ति की जाने वाली परंपरा नहीं अपनाई। सूत्रों ने बताया कि अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ वाइस एडमिरल विमल वर्मा इस शीर्ष पद के दावेदारों में से एक थे। वह सिंह से वरिष्ठ हैं।  
विज्ञापन






 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें