फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े पैमाने पर आपराधिक केस वाले नेता इस बार पहुंचे संसद, ये आंकड़े चौंका देंगे

Sat, 25 May 2019 08:03 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एडीआर रिपोर्ट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 में देश की जनता ने 542 सांसदों को चुनकर दिल्ली भेज दिया है। इनमें से सबसे अधिक 353 सांसद एनडीए के हैं। भाजपा ने अकेले ही 303 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। लेकिन अफसोसजनक बात ये है कि इस बार बड़े पैमाने पर दागी नेता संसद पहुंचे हैं।  

विज्ञापन


साफ सुथरी राजनीति की बात करने वाली देश की राजनीतिक पार्टियों ने जमकर दागी नेताओं को टिकट बांटे थे, लेकिन इस बार भी संसद भवन में खूब दागी नेता जीतकर पहुंचे हैं। चुनकर आए सांसदों में से 233 पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से सबसे अधिक सांसद भाजपा के टिकट पर चुनकर संसद पहुंचे हैं। भाजपा के चुनकर आए कुल 116 सांसदों पर क्रिमिनल केस दर्ज है। जबकि कांग्रेस के 29 सांसदों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं।

इसबार के चुनाव में पश्चिम बंगाल में खूब बवाल मचा। बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने 22 लोकसभा की सीटें जीती, इनमें से 9 सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बसपा के 10 में से 5 सांसदों पर भी आपराधिक मामले चल रहे हैं। सपा के भी पांच सांसदों में से दो पर केस दर्ज हैं। जदयू ने इसबार बिहार में 16 सीटें जीती हैं और उसके 13 सांसदों पर केस दर्ज है। बाकी पार्टियों में भी दागी नेताओं की कमी नहीं है। साल दर साल इनकी संख्या बढ़ती ही गई है।
विज्ञापन

 
 लोकसभा चुनाव साल  कुल सांसद कितने सांसद जीते  आपराधिक केस वाले                  विजेता गंभीर मामलों में आपराधिक केस वाले विजेता         
2009  543  162  30%    76
2014  542  185  34%   112
2019  539  233  43%   159

विज्ञापन

करोड़पति सांसदों की संख्या में भी इजाफा

राजनीति में पैसों का बोलबाला जबरदस्त रहा है। इस बार कुल 542 सांसदों में से 475 सांसद ऐसे चुनकर आएं हैं, जिनकी संपत्ति एक करोड़ से ज्यादा है। इनमें से भाजपा के 265 सांसद करोड़पति हैं। जबकि कांग्रेस के 43, डीएमके के 22, टीएमसी के 20 ,जेडीयू के 13, बसपा के सभी दस सांसद करोड़पति हैं।

सपा के दो और लोजपा के सभी 6 सांसद करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। कुल मिलकार इस चुनाव में करोड़पतियों का बोलबाला रहा है। साल 2009 में 58 प्रतिशत करोड़पति सांसद पहुंचे थे, 2014 में  82 और 2019 में बढ़कर 88 प्रतिशत हो गया है।

जनता द्वारा चुने गए सांसदों में से कुल 392 सांसदों ने ग्रेजुएशन या उससे आगे की पढ़ाई की है। जबकि 128 सांसद स्कूल पहुंचे हैं। एक सांसद ने कभी स्कूल का मुंह नहीं देखा है। इसबार 77 महिलाएं सांसद बनकर लोकसभा पहुंची हैं। 

इन सांसदों पर मर्डर केस 

    नाम     पार्टी       लोकसभा क्षेत्र
 होरन सिंह बे  भाजपा     स्वायत्त जिला
निसिथ प्रमाणिक
 
 भाजपा  कूच बिहार
 अजय कुमार  भाजपा   खीरी
 साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर  भाजपा  भोपाल
 छतर सिंह दरबार  भाजपा   धार 
 अतुल कुमार सिंह  बसपा   घोसी
 अफजाल अंसारी  बसपा  गाजीपुर
 अधीर रंजन चौधरी  कांग्रेस  बहारामपुर
 नाबा कुमार सरानिया  कांग्रेस  कोकराझार
 भोंसले श्रीमंत छत्रपति उदयनराजे प्रतापसिंह महाराज  एनसीपी  सतारा
 कुरुवा गोरान्तला माधव  वाईआरसीपी  हिन्दुपुर

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें