फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 राज्यों की 71 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग, 2014 में 3 राज्यों की 32 में से 30 सीटें भाजपा जीती

Sun, 28 Apr 2019 04:10 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ईवीएम
विज्ञापन

17वें लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को नौ राज्यों की 71 सीटों पर वोटिंग होगी। इस चरण में कई दिग्गजों के परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत का भविष्य ईवीएम में कैद होगा। मिलिंद देवड़ा से लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन और कांग्रेस नेता सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्त तक की किस्मत कल ईवीएम में बंद होगी।

विज्ञापन


चौथे चरण के मतदान में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, पी.पी. चौधरी, बाबुल सुप्रियो और एसएस अहलूवालिया के किस्मत का भी फैसला होगा। इस चरण में यूपी की 13 सीटों, बिहार की पांच सीटों, कश्मीर की एक सीट, पश्चिम बंगाल की आठ सीट और ओडिशा की छह सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश की छह सीटों और महाराष्ट्र की 17 सीटों पर वोटिंग होगी। 

इसे भी पढ़ें- साध्वी प्रज्ञा पर बोलीं उमा भारती- 'वह महान संत, मैं साधारण मूढ़ प्राणी' आखिर क्या हैं इसके मायने
विज्ञापन



2014 में तीन राज्यों की 32 में से 30 सीटें भाजपा ने जीती थी
उत्तर प्रदेश में चौथे चरण की जिन 13 सीटों पर कल वोटिंग होगी, साल 2014 में उनमें से 12 सीटें भाजपा ने जीती थी। सिर्फ कन्नौज लोकसभा सीट से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने चुनाव जीता था। बिहार की जिन पांच सीटों पर चौथे चरण के लिए मतदान होगा, साल 2014 में उनमें से तीन भाजपा और दो लोक जनशक्ति पार्टी ने जीती थी। इस तरह देखा जाए तो बिहार की ये पांचों सीटें 16वें लोकसभा चुनाव में एनडीए के खाते में गई थीं।
विज्ञापन


29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल की जिन आठ सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें से छह सीटों पर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और एक-एक सीट पर कांग्रेस और भाजपा का कब्जा है। आसनसोल सीट से भाजपा जीती थी। वहीं, कांग्रेस के खाते में बहरमपुर की सीट आई थी।  मध्यप्रदेश में जिन छह सीटों के लिए कल मतदान होना है, उनमें से 2014 में भाजपा ने पांच सीटें जीती थी। जबकि कांग्रेस सिर्फ छिंदवाड़ा सीट ही जीती थी। इस सीट पर 1980 से कमलनाथ जीतते आ रहे हैं। लेकिन, इस बार इस सीट से उनके बेटे नकुलनाथ मैदान में हैं। इसी तरह अगर देखा जाए तो राजस्थान में जिन 13 सीटों के लिए मतदान हो रहा है, साल 2014 में ये सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीती थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें