फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

देश में पहली बार, पान मसाला खाकर थूकने पर व्यक्ति को भरना पड़ा जुर्माना 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 28 Apr 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

गुजरात में अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने एक व्यक्ति पर पान मसाला खाकर थूकने पर जुर्माना लगाया है। व्यक्ति ने सार्वजनिक स्थान पर पान खाकर थूका था। माना जा रहा है कि देश में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी व्यक्ति को थूकने पर ई-ज्ञापन जारी किया गया है।



व्यक्ति की पहचान महेश कुमार के तौर पर हुई है। जो अहमदाबाद के ईस्टर्न सबर्ब का रहने वाला है। उसपर एएमसी ने सौ रुपये का जुर्माना लगाया है। वह सरदार पटेल की प्रतिमा के पास थूकते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसके बाद नागरिक निकाय ने ई-ज्ञापन जारी किया।

 

निगम ने प्रेस रिलीज में कहा है कि यह देश में इस तरह का पहला मामला है। बता दें अहमदाबाद को हाल ही में राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप शहर के तौर पर चुना गया है।



और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next