फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायनाड से राहुल के खिलाफ खड़े एनडीए उम्मीदवार तुषार वेल्लापल्ली की मांग, दोबारा हो मतदान

Tue, 23 Apr 2019 12:51 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तुषार वेल्लापल्ली - फोटो : ani
विज्ञापन
केरल की वायनाड लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार तुषार वेल्लापल्ली ने यहां के एक बूथ पर ईवीएम खराब हो जाने के बाद दोबारा मतदान कराने की मांग की है। 
विज्ञापन

   

वेल्लापली ने जिले के मुख्य चुनाव अधिकारी के एजेंट को पत्र लिखकर बताया कि मूपनाड पंचायत में अरपट्टा के सीएमएस हाई स्कूल के बूथ नंबर 79 पर ईवीएम खराब हो गई। उन्होंने लिखा है कि दो बार बटन दबाने के बाद भी वोट नहीं डाले जा सके। इसलिए जरुरी निर्णय लेते हुए यहां दोबारा मतदान कराया जाए। तुषार वेल्लापल्ली भारत धर्म जन सेना के अध्यक्ष हैं। तुषार ने कहा कि दो बार ईवीएम के बटन को दबाना मतदानन में बदलाव ला सकता है। इसलिए दोबारा मतदान की मांग करता हूं।

केरल की 20 लोकसभा सीटों पर 227 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वयानाड सीट से तुषार वेल्लापल्ली को एनडीए ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने उतारा है। राहुल गांधी अमेठी के अलावा केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। जिसकी वजह से वायनाड सीट चर्चित सीट बन गई है। यहां से राहुल गांधी के खिलाफ 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज देश की 116 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें