गुरुदासपुर से भाजपा उम्मीदवार फिल्म अभिनेता सनी देओल इन दिनों यहां धुआंधार प्रचार में जुटे हुए हैं। आज बटाला में रोड शो के दौरान एक महिला ने गाल पर चूम लिया। सनी देओल गाड़ी में अन्य नेताओं के साथ बैठे हुए थे, तभी एक महिला बोनट पर चढ़ीं और सनी के गाल पर चूम लिया।
सनी देओल इस महिला से नाराज नहीं हुए बल्कि हाथ पकड़कर उसे बोनट से नीचे उतरने में मदद भी की।
आप भी देखिए ये वीडियो-
बता दें कि भाजपा ने इस बार गुरुदासपुर से सनी देओल को टिकट देकर सभी को चौंका दिया। ये सीट दिवंगत विनोद खन्ना की थी और चर्चा थी कि यहां से उनकी पत्नी कविता खन्ना को टिकट दिया जा सकता है, लेकिन सनी को टिकट देकर अमित शाह ने सभी कयासों को खत्म कर दिया।
इन दिनों सनी देओल गुरदासपुर में धुआंधार प्रचार में जुटे हुए हैं और इसमें भीड़ भी खूब उमड़ रही है। उनके खिलाफ कांग्रेस ने यहां से मौजूदा सुनील जाखड़ को मैदान में उतारा है। जाखड़ ने उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार को पटखनी दी थी।