फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम चरण में भी बंगाल में संग्राम, कहीं वोटरों को रोका, तो कहीं निशाने पर भाजपा नेता

Sun, 19 May 2019 03:32 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा का विरोध करते लोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण में भी प. बंगाल में विवादों और झड़पों का सिलसिला जारी रहा। बशीरहाट सहित कई जगहों पर टीएमसी कार्यकर्ताओं पर कई मतदाताओं को वोट नहीं डालने देने का आरोप लगा। भाजपा ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। जानिए अब तक का अपडेट- 

विज्ञापन


-डायमंड हार्बर से भाजपा उम्मीदवार निलांजन रॉय की कार पर हुआ हमला। यहां से सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी टीएमसी उम्मीदवार हैं। 
 


-अनुपम हाजरा का आरोप, टीएमसी के गुंडों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष को पीटा, कार पर किया हमला। 
 


-जादवपुर से भाजपा उम्मीदवार अनुपम हाजरा ने आरोप लगया कि टीएमसी कार्यकर्ता चेहरे पर कपड़ा बांधकर फर्जी मतदान कर रहे हैं। जब हमने ये मामला उठाया तो उन्होंने हंगामा किया। 
 


- बशीरहाट के बूथ नंबर 189 पर अतिरिक्त सुरक्षाबल पहुंचा। भाजपा उम्मीदवार सायंतनु बसु ने आरोप लगाया था कि यहां टीएमसी कार्यकर्ता मतदाताओं को वोट डालने नहीं दे रहे हैं। 
विज्ञापन


          

-रविवार को बंगाल के भाटपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग शुरू होने से पहले ही हिंसा भड़कने की खबरें आने लगीं। यहां कथित रूप से कुछ गाड़ियों में आग लगा दी गई और बम भी फेंके जाने की सूचना है। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि इन आगजनी की घटनाओं को उनके कार्यकर्ताओं ने ही अंजाम दिया है।

-इसके साथ ही बारासात लोकसभा क्षेत्र के न्यू टाउन में भी हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। खबर है कि कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद सुभाष बोस को हिरासत में ले लिया गया है, और बिधाननगर में भाजपा नेता अनुपम दत्ता को भी नजरबंद किया गया है।
 

-मतदान के दौरान आ रही हिंसा की खबरों के बीच बशीरहाट के मतदान केंद्र संख्या 189 के बाहर मतदाता हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि टीएमसी के कार्यकर्ता उन्हें वोट नहीं डालने दे रहे। बशीरहाट से भाजपा उम्मीदवार सायंतन बसु ने कहा कि 100 लोगों को वोट डालने से रोका गया। हमलोग उन्हें वोट कराने ले जा रहे हैं। 

विज्ञापन

 


सातवें चरण के मतदान के तहत पश्चिम बंगाल की 9 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इसमें कोलकाता उत्तर, कोलकाता दक्षिण, दमदम, बारासात, बशीरहाट, जाधवपुर, डायमंड हार्बर, जयनगर  और मथुरापुर संसदीय सीटें हैं। पहले चरण से अब तक हर बार यहां मतदान के दौरान भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें