फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पांच वजहों से गुरदासपुर से सनी देओल बने भाजपा की पहली पसंद

Tue, 23 Apr 2019 08:22 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सनी देओल
62 साल के अभिनेता सनी देओल ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सनी देओल केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। उन्हें पंजाब के गुरदासपुर सीट से लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया। भाजपा ने अभी तक पंजाब के अमृतसर लोकसभा सीट से ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा की थी। लेकिन देर शाम तक गुरदासपुर, चंडीगढ़ और होशियारपुर सीट से प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया। पहले से ही तय माना जा रहा था कि गुरदासपुर से पार्टी की पहली पंसद सनी देओल होंगे। इसके कई कारण रहे जिससे यह दावा मजबूत दिखा। सनी देओल ने पार्टी ज्वॉइन करते ही जो बात कही वह भी एक तरह का संकेत ही था। इसके अलावा, सनी देओल की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी भाजपाई ही रही है।  आइए जानते हैं वो कारण जो गुरदासपुर से सनी देओल के प्रत्याशी बनने के दावे को मजबूत करते थे। 
 
विज्ञापन

2 of 6
सनी देओल ने भाजपा में शामिल होते ही कहा- "जिस तरह मेरे पिता अटलजी से जुड़े, उसी तरह मैं मोदीजी से जुड़ने आया हूं। मैं चाहता हूं कि अगले पांच साल भी मोदीजी रहें। मैं काम करके दिखाऊंगा।" सनी देओल की ये बातें इस तरफ इशारा कर रही थी कि वह खुद भी पंजाब के गुरदासपुर से टिकट चाहते हैं। तभी तीन दिन पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करने के बाद मंगलवार को सनी देओल ने अचानक पार्टी ज्वॉइन कर ली। 
विज्ञापन

3 of 6
Sunny Deol
पंजाब की ही है सनी देओल की पैदाइश
सनी देओल पंजाब से ही आते हैं। उनकी पैदाइश भी पंजाब की है। उनका परिवार मूलत: पंजाब से ही है। पंजाब में सनी देओल की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। इस वजह से भी वह गुरदासपुर से पार्टी की पहली पंसद माने जा रहे थे। पंजाबियों के बीच सनी देओल की इमेज पारंपरिक पंजाबी वाली है। उनकी फिल्में भी पंजाब केंद्रित रहती हैं। सनी देओल भी कई बार पंजाब को लेकर अपने जुड़ाव की बातें साझा कर चुके हैं। सनी देओल की मां प्रकाश कौर पारंपरिक पंजाबी परिवार से थीं। उनके पिता धर्मेंद्र भी लुधियाना से ही हैं और यहां के साहनेवाल में ही 19 अक्टूबर 1956 को सनी देओल पैदा हुए।

4 of 6
सनी देओल
पिता धर्मेंद्र भाजपा से रहे हैं सांसद
सनी देओल के पिता धर्मेंद्र भाजपा से सांसद रहे हैं। उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति में लाए थे। धर्मेंद्र राजस्थान के बीकानेर से 2004 से 2009 के बीच सांसद रहे। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी से उनके परिवार का पुराना जुड़ाव है। सनी ने भी पार्टी में काम करने की ख्वाहिश जताई है। उनका यहां तक कहना है कि वह चाहते हैं- अगले पांच साल भी मोदी ही प्रधानमंत्री रहें।
विज्ञापन

5 of 6
सनी देओल-हेमा मालिनी
सौतेली मां हेमा मालिनी भाजपा से लड़ रही हैं चुनाव
सनी देओल की सौतेली मां हेमा मालिनी भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मथुरा से चुनाव लड़ रही हैं। वह यहां से मौजूदा सांसद भी हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में हेमा मालिनी मथुरा से चुनाव जीती थीं। हेमा मालिनी का हाल ही में बयान आया था कि सनी देओल से उनके रिश्ते बहुत अच्छे हैं। इससे पहले मीडिया में उनके रिश्तों की खटास की बात कही जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सनी देओल
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी अकाली दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। यहां की 13 लोकसभा सीटें हैं। अमृतसर से हरदीप पुरी को पार्टी टिकट दे चुकी है। सनी देओल का दावा इसलिए भी मजबूत था क्योंकि उनकी फिल्में राष्ट्रवाद और देशभक्ति के केंद्र में रही हैं, चाहे 'बॉर्डर' फिल्म हो या फिर 'गदर'। इसे भाजपा ने चुनावी मुद्दा भी बनाया है। इसलिए वह भाजपा की स्वभाविक पसंद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें