वीरभद्र सिंह
- फोटो : Social Media
हिमाचल
देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रचंड सुनामी के बीच भाजपा ने हिमाचल में जीत के तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। कांगड़ा से किशन कपूर, शिमला से सुरेश कश्यप, मंडी से रामस्वरूप शर्मा और हमीरपुर से लगातार चौथी बार अनुराग ठाकुर ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस यहां चारों सीट पर हार गई।