फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन युवा नेताओं ने पहली बार चुनाव लड़ा और बाजी भी मारी, लोकसभा में दिखेंगे नए चेहरे

Sat, 25 May 2019 02:53 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
पहली बार लोकसभा में दिखेंगे ये नए चेहरे - फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2019 में एनडीए को जबरर्दस्त बहुमत मिली है। पूरे चुनाव के दौरान भाजपा ने जमकर चुनाव प्रचार किया और नतीजे 303 सीटों पर जीत के रुप में देश के सामने है। इस चुनावी समर में कई नए चेहरों ने जीत दर्ज की जो पहली बार लोकसभा सदन में अपना डेब्यू करेंगे। इनमे से कई दिग्गज नाम शामिल हैं, तो कुछ युवा नए चेहरे हैं। 

आइए एक नजर डालते हैं ऐसे चेहरों पर जो इस संसद में पहली बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे:
विज्ञापन

2 of 10
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहली बार गुजरात की गांधीनगर से लोकसभा के सांसद बने हैं। शाह को नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा का सबसे ताकतवर नेता माना जाता है। अमित शाह 2017 में मनोनीत होकर राज्यसभा पहुंच चुके हैं। शाह पहली बार लोकसभा पहुंचेंगे। 1986 में भाजपा से जुड़े शाह गुजरात के गृह मंत्री भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
जोथिमनी एस - फोटो : Social Media
जोथिमनी एस ने तमिलनाडु के करुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने चार बार के सांसद एम थंमबिदुरई को 4.20 लाख वोटों के बड़े अंतर से हराया है। वह कांग्रेस यूथ विंग की सक्रिय सदस्य रह चुकी हैं और 2009 से 2012 केरल कैडर की कांग्रेस यूथ विंग की सचिव भी रह चुकी हैं। वह भी पहली बार लोकसभा पहुंचेगी।

4 of 10
रमैया हरिदास - फोटो : Social Media
रमैया हरिदास केरल से कांग्रेस की उभरती हुई नेता हैं। इस बार के आम चुनाव में उन्होंने केरल की अलातुर लोकसभा सीट से जीत दर्ज की हैं। लोकसभा 2019 में रमैया केरल से इकलौती महिला सांसद चुनी गईं हैं। रमैया को जब कांग्रेस ने यहां से उतारा था, तो सभी को हैरानी हुई थी। रमैया पहली बार लोकसभा पहुंचेंगी।
विज्ञापन

5 of 10
महुआ मोइत्रा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से टीएमसी की प्रत्याशी महुआ मोइत्रा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के कल्याण चौबे को करीब 63 हजार मतों से हराया है। टीएमसी ने बंगाल में बड़ी संख्या में महिला प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था। मोइत्रा पूर्व निवेशक बैंकर हैं। वह भी पहली बार  कृष्णानगर से संसद पहुंचेंगी।
विज्ञापन

6 of 10
तेजस्वी सूर्या - फोटो : pti
बेंगलुरु दक्षिण की लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी 28 साल के तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद को मात देकर बड़ी जीत दर्ज की। वह पहली बार संसद भवन पहुंचेंगे। तेजस्वी इस बार के चुनाव में भाजपा के सबसे युवा सांसद होंगे। वह अपने कॉलेज के दिनों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 10
गौतम गंभीर - फोटो : PTI
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर रहे गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस अरविंदर सिंह लवली और आप प्रत्याशी आतिशी को मात दी। भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे गंभीर ने अरविंदर सिंह लवली को करीब चार लाख वोटों से पटखनी दी है। 

8 of 10
हंस राज हंस - फोटो : social media
देश के प्रसिद्ध सूफी गायक हंस राज हंस को भाजपा ने उदित राज की जगह उत्तर पश्चिमी दिल्ली से चुनावी मैदान में उतारा था। हंस ने आम आदमी पार्टी के गुगन सिंह को 5 लाख वोटों के भारी अंतर हराया है। जीत के बाद हंस पहली बार संसद पहुंचेंगे। 2009  के आम चुनाव में हंस ने पंजाब की जलंधर लोकसभा सीट से शिरोमणी आकाली दल के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार मिली थी। बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन भी थामा  फिर कांग्रेस से अलग होकर हंस भाजपा में शामिल हो गए।

9 of 10
इम्तियाज जलील - फोटो : Social Media
महाराष्ट्र की औरंगाबाद सीट से एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के उम्मीदवार इम्तियाज जलील ने जीत हासिल की है। ये पहली बार है कि लोकसभा में एमआईएम के अब दो सांसद होंगे- असदुद्दीन ओवैसी और इम्तियाज जलील। इम्तियाज पहली बार लोकसभा पहुंचेंगे। इम्तियाज ने शिवेसेना के प्रत्याशी चंद्रकांत को 4500 वोटों  के नजदीकी मुकाबले में हराया है।
विज्ञापन

10 of 10
साध्वी प्रज्ञा - फोटो : Social media
भोपाल से भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को 3 लाख 64 हजार वोटों से करारी शिकस्त दी है। साध्वी पहली बार संसद पहुंचेगी। पूरे चुनाव में साध्वी चर्चा का केंद्र बनी रही। साध्वी ने खूब विवादित बयान भी दिए थे। जिसके लेकर चुनाव आयोग ने उनपर चुनाव प्रचार पर रोक लगा दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें