फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज एक वोटर के लिए बनाया गया मतदान केंद्र, जानिए कौन है ये शख्स

Tue, 23 Apr 2019 07:08 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भरतदास बापू - फोटो : ANI
विज्ञापन

गुजरात के जूनागढ़ के गिर जंगल में मात्र एक वोटर के लिए मतदान केंद्र बनाया गया था। मतदाता भरतदास बापू ने कहा कि सरकार ने एक वोट के लिए मतदान केंद्र बनाया है। मैं मतदान कर चुका हूं और यहां मतदाताओं की उपस्थिति सौ फीसदी रही है। सभी जगह सौ फीसदी मतदाताओं की उपस्थिति के लिए मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि जाएं और वोट करें। 

विज्ञापन


2019 लोकसभा चुनाव में अभी तक का यह पहला मामला है जब किसी मतदान केंद्र पर सौ फीसदी मतदान हुआ है, हालांकि इसकी वजह ये है कि यहां महज एक ही मतदाता है।

चुनाव आयोग और भारत सरकार मतदान को लेकर जागरुकता अभियान चला रही है। इस जागरुकता अभियान में खास लोग भी शामिल हैं। कर्नाटक चुनाव आयोग ने पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को चुनाव आयोग का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। लोगों के अंदर जागरुकता बढ़ भी रही है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें