फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवान: इस बार दो बाहुबली नेताओं की पत्नियों के बीच महामुकाबला

Sun, 05 May 2019 10:16 AM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद शहाबुद्दीन, हिना साहिब, कविता सिंह - फोटो : Amar Ujala
यादव-मुस्लिम-राजपूत जातियों के प्रभाव वाले बिहार के सीवान में इस बार दो महिलाओं के बीच मुकाबला है। यहां से राष्ट्रीय जनता दल ने बाहुबली नेता और राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को मैदान में तीसरी बार उतारा है। जबकि जदयू ने बाहुबली नेता अजय सिंह की पत्नी कविता सिंह पर भरोसा जताया है। कविता जदयू के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं। कविता और हिना दोनों के पति दबंग छवि के हैं और दोनों का परिवार राजनीति से जुड़ा रहा है। इस संसदीय क्षेत्र से हिना शहाब तीसरी बार चुनवा लड़ रही हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
मोहम्मद शहाबुद्दीन - फोटो : social Media
शहाबुद्दीन
शहाबुद्दीन ने अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत निर्दलीय विधायक के तौर पर की थी। 1992 से 2004 तक वो चार बार इस लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए हैं। अभी वह सीवान के चर्चित तिहरे हत्याकांड के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं। इस बार राजद के टिकट पर उनकी पत्नी हिना शहाब मैदान में हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
अजय सिंह - फोटो : social Media
अजय सिंह
वर्तमान समय में अजय सिंह हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे कई आपराधिक मामलों में जमानत पर हैं। उन्होंने साल 2015 में राजद-जदयू के साझा उम्मीदवार के रूप में विधान परिषद का चुनाव लड़ा था, लेकिन वो भाजपा उम्मीदवार से हार गए थे। अब उनकी पत्नी मैदान में हैं। 

4 of 5
ओम प्रकाश यादव - फोटो : social Media
2014 लोकसभा चुनाव 
2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर ओम प्रकाश यादव चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। वहीं राजद की उम्मीदवार हिना शहाब को ओम प्रकाश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जदयू ने उस वक्त मनोज कुमार सिंह को जबकि सीपीआई(एमएल) ने अमर नाथ यादव को टिकट दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मतदान - फोटो : social media
लोकसभा क्षेत्र का नाम- सिवान
राज्य- बिहार
चुनाव की तारीख- 12 मई
वर्तमान सांसद- ओम प्रकाश यादव( भाजपा)
2014 में मतदाताओं की संख्या- 8,84,021
महिला मतदाताओं की संख्या- 440,154
2014 में मतदान फीसदी- 56.53%
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें