Narendra Modi in tamilnadu rally
- फोटो : ANI
तमिलनाडु के रामनाथपुरम में नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और महागठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने सबरीमाला मंदिर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस मामले में कांग्रेस, कम्युनिस्ट और मुस्लिम लीग खतरकनाक गेम खेल रही है।
उन्होंने कहा कि तीन तलाक पर संसद में सरकार ने महिलाओं की गरिमा में बिल पास कराया, लेकिन कांग्रेस, डीएमके और मुस्लिम लीग इसका विरोध करती रही।
इससे पहले तमिलनाडु के थेनी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और डीएमके गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ दिन पहले डीएमके सुप्रीमो ने एक 'नामदार' को प्रधानमंत्री उम्मीदवार पेश किया, लेकिन उनके महामिलावटी साथियों में से कोई उस नामदार को पीएम पद के लिए मानने को तैयार नहीं है। ऐसा क्यों है, इसलिए क्योंकि सभी कतार में हैं और प्रधानमंत्री पद का ख्वाब देख रहे हैं।
अपना भाषण शुरू करने से पहले प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग कांड की 100वीं बरसी पर अपनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने तमिलनाडु के दिवंगत नेताओं एमजीआर और जयललिता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश को ऐसे नेताओं पर गर्व है, जिन्होंने गरीबों के लिए काम किया।
पीएम मोदी ने पी. चिदंबरम का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा कि हम सभी इस बात के गवाह हैं कि पिता वित्त मंत्री बनता है और बेटा देश लूटता है। जब भी उनकी सरकार बनी है, उन्होंने हमेशा लूटा है।