फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने कहा-मुझे काशी के मन में कमल होने का भरोसा, वाराणसी के नाम संदेश की 10 बड़ी बातें

Tue, 14 May 2019 04:08 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वाराणसी के नाम मोदी का संदेश - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों के नाम वीडियो संदेश जारी किया है। पीएम, वाराणसी से उम्मीदवार भी हैं। यहां अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होना है। 
विज्ञापन


मोदी के संदेश की 10 बड़ी बातें:
  • मुझे मौका देकर काशी ने मेरा जीवन धन्य कर दिया। मेरा जीवन काशी के काम आया, इसका संतोष है।
  • जन भागीदारी से काशी का विकास संभव हुआ।  
  • मेरे रोम-रोम में काशी है। जो काशी आया वह यहीं का होकर रह गया।
  • वाराणसी आमूल चूल परिवर्तन का गवाह बना है। काशी के नए रूप से लोग अभिभूत हैं। काशी ने विकास की नई लकीर खींची है।
  • पांच साल में हमने बहुत कुछ किया है और अभी आगे बहुत कुछ करना बाकी है।    
  • काशी में रोड शो के बाद लोगों ने कहा, आप मत आइए हम सब संभाल लेंगे।
  • मुझे विश्वास है कि काशी के मन में कमल है। भारत के भाग्य को बाबा विश्वनाथ की धरती से अंकित करेगा। 
  • काशी को मेरे लिए, जब पूरा देश उसकी ओर देख रहा होगा तो उसे मतदान का नया रिकॉर्ड भी बनाना होगा। क्यों न देश भर का रिकॉर्ड तोड़ा जाए।
  • आप सोशल मीडिया पर वोटिंग के बाद सेल्फी जरूर डालिए, उसे देखकर मुझे आनंद होगा।
  • मैं तो काशी वासी बन गया हूं तो अंत में यही कहूंगा--हर हर महादेव, हर हर गंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें