फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में बोले पीएम, भारत में धमाका किया तो पाताल से खोजकर भी आतंकियों को देंगे सजा

Mon, 22 Apr 2019 07:57 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Narendra Modi - फोटो : ani
विज्ञापन

देश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार चरम पर है। सोमवार को महाराष्ट्र के दिंडोरी जिले में प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले भारत में आए दिन देश के अलग-अलग कोने में बम धमाके होते थे और तब खुद को बहुत अनुभवी बताने वाली कांग्रेस और एनसीपी की सरकार सिर्फ शोक सभाएं करती थी और दुनिया में पाकिस्तान के नाम पर रोती रहती थी। लेकिन आज हर आतंकी को पता है कि अगर भारत के किसी भी हिस्से में बम धमाका किया, तो ये मोदी है, ये उन्हें पाताल में भी खोजकर सजा देगा और उन्हें खत्म करेगा।

विज्ञापन

 

उन्होंने राफेल विवाद पर कहा कि कांग्रेस एचएएल को लेकर अफवाहें फैला रही है जबकि कांग्रेस ने तो एचएएल को खत्म कर दिया था। मोदी ने कहा कि हम नए- नए डिफेन्स कॉरिडोर बनाकर उसे ताकत दे रहे हैं और आप लिखकर रखिये 10 साल में इसकी ताकत दोगुनी-तिगुनी हो जाएगी।

विज्ञापन



प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सिर्फ सरकार नहीं, हर हिंदुस्तानी सीना तानकर खड़ा है। दुनिया में भारत और भारतवासियों की ये जय जयकार आपके एक वोट के कारण हो रही है। ये आपके वोट की ताकत है कि आज भारत अपने सामने मौजूद चुनौतियों का डटकर सामना कर रहा है। कांग्रेस को घेरते हुए उन्होने कहा कि कांग्रेस बिचौलियों को फायदा पहुंचाने के लिए फसलों की कीमत से खेलती है। जैसे ही महंगाई जरा भी बढ़ती है। कांग्रेस अपने दरबारियों को मध्यम वर्ग की ग्रहणियों के पास भेजकर इंटरव्यू कराती है।
विज्ञापन


मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 23 मई को जब फिर एक बार मोदी सरकार आएगी तो महाराष्ट्र के सभी किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जाएगा। सरकार फसलों की स्टोरेज क्षमता को बढ़ाने का भी प्रयास कर रही है। महाराष्ट्र में लोकसभा कि 48 सीटें हैं। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार 23 अप्रैल को महाराष्ट्र की 14 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें