फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 मई 2019: यहां पढ़ें चुनाव की हर बड़ी खबर जो आपके लिए जानना जरूरी है

Sat, 18 May 2019 09:10 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 18 मई 2019 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में सातवें और आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। आखिरी दौर में 8 राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे। इसमें बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश सहित पश्चिम बंगाल की सीटों पर वोटिंग होंगी। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।

18 मई: चुनाव की बड़ी खबरें 

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तराखंड स्थित बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। पीएम मोदी ने केदारनाथ के पुनर्निर्माण और विकास कार्यों का जायजा भी लिया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें
विज्ञापन


-2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही तीसरे मोर्च की सुगबुगाहट तेज हो गई है। केंद्र की अगली सरकार के गठन के मकसद से भाजपा विरोधी पार्टियां एकजुट होने लगी हैं। इसी को लेकर शनिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात की।  पूरी खबर पढ़ें

-तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा नेता मुकुल रॉय के बंगाल छोड़ने की मांग करते हुए चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। चिठ्टी में कहा गया है, "वो दिल्ली के मतदाता हैं। 48 घंटे के प्रतिबंधित समय के दौरान वो कानूनी तौर पर ऐसे किसी संसदीय क्षेत्र में नहीं रह सकते जहां 19 मई को चुनाव है।" 
विज्ञापन


-चुनाव आयोग के भीतर अंदरूनी मतभेद को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चुनाव आयुक्त अशोक लवासा की चिट्ठी पर जवाब दिया है। सुनील अरोड़ा ने कहा, मैं कभी भी बहस से नहीं भागा। तीनों आयुक्तों की अलग-अलग राय हो सकती है। हर बात का कोई वक्त होता है।  पूरी खबर पढ़ें

-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को बड़ा दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह ही उनकी भी हत्या करवा दी जाएगी। केजरीवाल ने इस दावे के साथ ही भाजपा पर कई आरोप भी लगाए हैं।अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी उनकी जान के पीछे पड़ी है और एक दिन उनकी हत्या भी करवा देगी। पूरी खबर पढ़ें

-भाजपा ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। मऊ की जनसभा में ओम प्रकाश राजभर द्वारा भाजपा के खिलाफ बिगड़े बोल से पार्टी कार्यकर्ता काफी नाराज हैं। पूरी खबर पढ़ें

-दिल्ली में चुनाव खत्म हो चुके हैं, इसके बाद सभी पार्टियां 23 मई को आने वाले परिणाम के लिए अपने-अपने दावे कर रही हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ऐसी पार्टी है जो चुनाव खत्म होने के बाद से ही ये कह रही है कि आखिरी समय में मुस्लिम वोटर कांग्रेस के पाले में चले गए। इस बयान से दिल्ली की सियासत गरमा गई है। पूरी खबर पढ़े
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें