लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। देश के लिए 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।
-भाजपा की 22वीं सूची में मध्यप्रदेश से चार और नामों का एलान किया गया है। भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट मिला है। वह सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने गुना से डॉक्टर केपी यादव को टिकट दिया है। वहीं, सागर से राज बहादुर सिंह और विदिशा से रमाकांत भार्गव को टिकट मिला है।
-लोकसभा चुनाव के लिहाज से भोपाल सीट हमेशा से ही अहम रही है। भोपाल सीट पर आखिरी बार कांग्रेस के केएन प्रधान 1984 में लोकसभा चुनाव जीते थे। जिसके बाद से अब तक कांग्रेस का कोई भी उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत पाया है।
पढ़ें पूरी खबर
-दिल्ली में लोक सभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं होगा। यह बात संजय सिंह ने कही है। संजय सिंह का कहना है कि कहीं से भी समझौते की उम्मीद नहीं बन रही और हम अपने ही दम पर चुनाव लड़ेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
-कांग्रेस नेता और प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वाले नेताओं को पार्टी में तरजीह देने का आरोप लगाया है। प्रियंका ने लिखा कि जो लोग मेहनत कर अपनी जगह बना रहे हैं, उनके बदले गलत लोगों को तवज्जो मिल रही है।
पढ़ें पूरी खबर
-राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आडवाणी का सहारा लेते हुए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "मेरा ऐसा मानना है कि रामनाथ कोविंद को जातीय समीकरण बिठाने के लिए राष्ट्रपति बनाया गया और आडवाणी साहब छूट गए।"
पढ़ें पूरी खबर
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर रोक लगने के बाद अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जीवन पर बनी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने चुनाव आयोग को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बायोपिक के खिलाफ शिकायती पत्र लिखा है।
पढ़ें पूरी खबर
-लोकसभा चुनाव 2019 के रण में दक्षिणी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राघव चड्ढा का कहना है कि लोकतंत्र की रक्षा और संघीय ढांचे को बचाने के लिए जरूरी है कि देश को मोदी-शाह की जोड़ी से निजात दिलाई जाए। राघव चड्ढा ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की और अपनी बेबाक राय रखी लेकिन, दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली।
पढ़ें पूरी खबर
-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को केरल के थिरुनेली मंदिर में पूजा-अर्चना की। राहुल गांधी अपने दो दिवसीय केरल दौर पर हैं। राहुल गांधी के मंदिर में पूजा-पाठ करने को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का बयान आया है। उनका कहना है कि राहुल गांधी पिछली बार भी थिरूनेली मंदिर में पूजा-पाठ करना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से उस वक्त वह ऐसा नहीं कर पाए।
पढ़ें पूरी खबर
-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार में भाग लेने पर आयोग के प्रतिबंध अभी पूरा भी नहीं हुआ कि ट्विटर ने भी उनके ट्वीट पर एक्शन ले लिया। मुस्लिम लीग को 'वायरस' बताने वाले सीएम योगी की ट्वीट को ट्विटर ने चुनाव आयोग के निर्देश पर हटा दिया है।
पढ़ें पूरी खबर
-लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार मंगलवार को समाप्त हो गया। चुनाव आयोग की पूर्व घोषित शेड्यूल के अनुसार 13 राज्य की 97 लोकसभा सीटों पर मतदान होना निर्धारित था। इनमें से तमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा सीट पर मतदान फिलहाल रद्द हो चुका है, जबकि त्रिपुरा की लोकसभा सीट त्रिपुरा पूर्व पर 18 अप्रैल को होने वाले मतदान की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। अब 12 राज्यों की 95 सीटों पर गुरुवार को मतदान होंगे।
पढ़ें पूरी खबर