फैजाबाद लोकसभा सीट
अनुसूचित जाति के बाद सबसे ज्यादा हैं ब्राह्मण मतदाता
फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के तहत यूपी की पांच विधानसभा सीटें आती हैं। ये दरियाबाद, बीकापुर, रुदौली, अयोध्या और मिल्कीपुर है। मिल्कीपुर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 2014 में मोदी लहर की बदौलत यह सीट भाजपा के खाते में तो आ गई थी। लेकिन सपा और बसपा का मत फीसदी ज्यादा नहीं गिरा था। फैजाबाद सीट पर अनुसूचित जाति के मतदाताओं के बाद सबसे ज्यादा ब्राह्मण मतदाता हैं। इस बार चुनाव में राम मंदिर भी मुद्दा नहीं है। संत समाज पहले से ही राम मंदिर को लेकर अध्यादेश न लाने की वजह से भाजपा से खफा है। ऐसे में इस सीट का सियासी गणित काफी दिलचस्प हो सकता है। फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र की 84 फीसदी आबादी हिंदू और 14 फीसदी आबादी मुस्लिम है।