लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई तेज हो गई है। तमाम सियासी दल एक दूसरे पर हमलावर हैं, आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर है। देश में सात चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले और दूसरे दौर का मतदान हो चुका है, पांच और चरण बाकी हैं। 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।
-लखनऊ में मुलायम सिंह यादव ने कहा, गठबंधन को बहुमत मिलेगा, सभी को ये भरोसा है। आज राजनाथ ने मुलायम से मुलाकात भी की।
-आप के दक्षिण दिल्ली प्रत्याशी राघव चड्ढा का आरोप, रिटर्निंग अफसर ने भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी का नामांकन पत्र गलती के बावजूद स्वीकार किया। अदालत में दायर की याचिका।
पढ़ें पूरी खबर
-बाराबंकी में प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो, उमड़ी भारी भीड़। इससे पहले प्रियंका देवा शरीफ दरगाह भी गईं।
पूरी खबर पढ़ें
-यूपी के कन्नौज में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने रोड शो किया। यहां चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा।
पढ़ें पूरी खबर
-बाराबंकी रैली में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, जब एक इंसान को सत्ता हासिल होती है, उस सत्ता के मोह में उससे एक बहुत बड़ी गलतफहमी हो जाती है। वो सोचने लगता है कि वो सत्ता उसकी है, भूल जाता है कि सत्ता देने वाला कौन है। पीएम और सरकार भूल चुकी है कि सत्ता देने वाले आप हैं।
पढ़ें पूरी खबर
रायबरेली में राहुल गांधी: नरेंद्र मोदी ने पिछले पांच साल देश से झूठ बोला है। वह अपने भाषण में रोजगार, किसानों और 15 लाख के मुद्दे पर बात नहीं करते हैं। वह टेलीप्रॉम्पटर पर देखकर भाषण देते हैं। उनका भाषण पीछे से नियंत्रित होता है। इसे बदलना होगा।
पढ़ें पूरा भाषण
-जिन्ना वाले बयान पर शत्रुघ्न सिन्हा की सफाई, मेरी जुबान फिसल गई थी। सिन्हा ने कांग्रेस को जिन्ना की पार्टी बताया था।
पूरी खबर पढ़ें
-चुनाव आयोग ने पूर्वी दिल्ली के रिटर्निंग ऑफिसर को भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। गंभीर को बिना अनुमति के रैली करने का आरोप है।
पढ़ें पूरी खबर
-उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: विपक्षियों का धंधा- 'जात-पात जपना जनता का माल अपना'। चुनाव के दौरान ये पार्टियां मोदी की जात का राग अलापना शुरू कर देती हैं। मैं बहन जी का आभारी हूं, अखिलेश का आभारी हूं, कांग्रेस का आभारी हूं साथ ही महामिलावटियों का आभारी हूं कि वो मेरी जात बताकर पिछड़ी जाति का खुलकर विरोध कर रहे हैं। महामिलावटी लोग मुझे जाति की राजनीति नहीं करनी पिछड़े देश को आगे बढ़ाना है।
पढ़ें पूरी खबर
-
झारखंड में बोले अमित शाह- देश के सामने दो विकल्प, एक ओर नरेंद्र मोदी तो दूसरी ओर सत्ता के स्वार्थी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड के पलामू में कहा कि झारखंड में एक निर्दलीय विधायक को मुख्यमंत्री बनाकर अरबों-खरबों का भ्रष्टाचार किया गया। यहां की गरीब जनता का पैसा कांग्रेस पार्टी खा गई। उन्होंने कहा कि देश की जनता के सामने दो विकल्प हैं- एक ओर दिन-रात मेहनत करने वाला, देश को सुरक्षा देने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और दूसरी ओर सत्ता के स्वार्थ के कारण इकट्ठा हुए लोगों का टोला है।
पढ़ें पूरी खबर