फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में बवाल के बीच अमित शाह का रोड शो, उमड़ी जबरदस्त भीड़

Tue, 14 May 2019 07:53 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमित शाह
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी  के अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को रोड शो किया। रोड शो में जबरदस्त भीड़ रही। लेकिन, यह रोड शो हिंसा की भेंट भी चढ़ा। रोड शो के दौरान टीएमसी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और जमकर हिंसा हुई। उससे पहले तक रोड शो शांतिपूर्ण था और चारों तरफ भारतीय जनता पार्टी का झंडा लिए कार्यकर्ता उत्साह में थे। दरअसल, अमित शाह इस रोड शो के जरिए पश्चिम बंगाल का किला भेदना चाहते थे। रोड शो की जहां शानदार तस्वीरें सामने आई वहीं, हिंसा की तस्वीरें भी देखने को मिलीं।
विज्ञापन

2 of 5
अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव में हार से नहीं बच सकती है। इस रोड शो में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक भी देखने को मिली। 
विज्ञापन

3 of 5
पश्चिम बंगाल में अमित शाह का रोड शो
यह रोड शो शाम 4:30 बजे मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके से शुरू हुआ और उत्तरी कोलकाता में स्वामी विवेकानंद भवन पर जाकर खत्म हुआ। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।  

4 of 5
पश्चिम बंगाल में अमित शाह का रोड शो
शाह उत्तरी कोलकाता से भाजपा उम्मीदवार राहुल सिन्हा और दक्षिणी कोलकाता से पार्टी उम्मीदवार चंद्र कुमार बोस के साथ एक सुसज्जित ट्रक पर खड़े होकर सड़क के दोनों तरफ मौजूद लोगों की भीड़ का अभिवादन कर रहे थे। भाजपा अध्यक्ष के काफिले के आगे राज्य और देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृतियों को प्रदर्शित करती झांकी चल रही थी। भाजपा के झंडे लहराते हुए पार्टी के समर्थकों को ‘जय श्री राम’, ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ और ‘अमित शाह जिंदाबाद’ के नारे लगाते सुना गया। रोड शो में भगवान राम और हनुमान की तरह सजे-धजे लोग भी देखे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमित शाह के रोड शो में सांस्कृतिक कार्यक्रम
अमित शाह के रोड शो में हंगामा, जिस ट्रक पर शाह सवार थे उस पर डंडे फेंके गए। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। रोड शो में आगजनी भी हुई। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में आग लगाई गई। दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंची, पुलिस ही आग बुझाने में जुटी रही। इस पर अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी ने उनपर हमला कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें