गौरतलब है कि चांद पृथ्वी का एक उपग्रह है जो कि पृथ्वी से लगभग 3,84,400 किलोमीटर की दूरी पर है। चांद पर कदम रखने वाले पहले इंसान नील आर्मस्ट्रॉन्ग थे और उन्होंने 21 जुलाई 1969 को चांद की सतह पर कदम रखा था। वहीं साल 1972 में चांद पर यूजीन सेरनन को भेजा गया था और ये चांद पर पहुंचने वाले आखिरी अंतरिक्ष यात्री थे।