फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: 'अमानवीय हालात से जूझ रहीं महिला लोको पायलट', AILRSA ने लगाए आरोप; आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Wed, 25 Jun 2025 10:57 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला लोको पायलटों की खराब कार्य स्थितियों के खिलाफ अखिल भारतीय लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने आवाज तेज कर दी है। बीते 24 जून को तमिलनाडु के एरोड में हुए सम्मेलन में महिला कर्मचारियों की 9 प्रमुख मांगें रखी गईं, जिनमें ड्यूटी के दौरान शौचालय, गर्भावस्था में छुट्टी, बेहतर आरामगाह और रेलवे अस्पतालों में महिला डॉक्टर की तैनाती शामिल हैं।

विज्ञापन
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रनों में महिला लोको पायलटों के लिए बेहतर और साफ-सुथरा कार्यस्थल की मांग लगातार से तेज हो रही है। इसके लिए अखिल भारतीय लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एआईएलआरएसए) ने विरोध तेज करने का फैसला किया है। उन्होंने महिलाओं के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन बुलाने की घोषणा की है। साथ ही एसोसिएशन ने नौ अहम मांगें रखीं हैं, जिनमें ड्यूटी के दौरान शौचालय सुविधा, गर्भावस्था में अनिवार्य छुट्टियां, आराम की बेहतर सुविधाएं और रेलवे अस्पतालों में रोजाना स्त्रीरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति शामिल है।

हालांकि बढ़ते विरोध प्रदर्शन के बीच रेलवे मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने हाल ही में पुरुष और महिला दोनों लोको पायलटों के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। 900 से ज्यादा लोकोमोटिव में वॉटरलेस यूरीनल और 7,000 से अधिक में एयर कंडीशनिंग लगाई गई है। आउटस्टेशन में आराम के लिए सभी रनिंग रूम एयर कंडीशन्ड कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- NGO Licences: गृह मंत्रालय ने 30 सितंबर तक बढ़ाया समय; समाप्त होने से पहले एनजीओ लाइसेंस रिन्यू करा सकेंगे लोग

सम्मेलन में रेलवे प्रबंधन के रवैये की हुई कड़ी निंदा
बता दें कि एआईएलआरएसए ने बीते 24 जून को तमिलनाडु के एरोड में महिला लोको पायलटों का सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें छह डिवीजनों से 25 महिला प्रतिनिधि शामिल हुईं। सम्मेलन में महिला कर्मचारियों की खराब कार्य परिस्थितियों और रेलवे प्रबंधन के रवैये की कड़ी निंदा की गई, जिसने 11 महिलाओं को नौकरी छोड़ने पर मजबूर किया।

विज्ञापन


एसोसिएशन ने रखी ये मांगे
मामले में एसोसिएशन ने कहा कि नए लोकोमोटिव में वॉटरलेस टॉयलेट्स हैं जो महिलाओं के लिए उपयुक्त नहीं हैं। इसलिए वे पानी वाले टॉयलेट्स और स्टार्टिंग पॉइंट्स के पास शौचालय निर्माण की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने मैटरनिटी और बाल देखभाल की छुट्टियां अनिवार्य करने, दूध पिलाने वाली माताओं को हर यात्रा के बाद मुख्यालय लौटने की सुविधा देने। साथ ही महिला कर्मियों के लिए सुरक्षित और आरामदायक रुकने की जगह मुहैया कराने की मांग की है।

मासिक धर्म के दिनों में छुट्टी की भी मांग
इसके अलावा एआईएलआरएसए ने महिला रेलवे कर्मचारियों के लिए कई जरूरी मांगें की हैं। उन्होंने कहा है कि हर ट्रेन बुकिंग पॉइंट पर महिलाओं के लिए अलग क्रू रूम और साफ-सुथरे शौचालय बनाए जाएं। साथ ही, हर जगह ‘आंतरिक शिकायत समिति’ के सदस्यों के नाम भी दिखाए जाएं ताकि महिलाएं अपनी समस्याएं आसानी से बता सकें।

ये भी पढ़ें:- Nitin Gadkari: फास्टैग बनेगा मल्टी-सर्विस डिजिटल प्लेटफॉर्म, गडकरी बोले- केवल टोल तक नहीं रहेगा सीमित

विज्ञापन


एसोसिएशन ने ये भी कहा कि हमने मांग किया है कि चाइल्ड केयर लीव और बिना वेतन के छुट्टी की मांग करने वाली महिला लोको पायलटों के खिलाफ जो सजा या दंड दिया गया है, उसे वापस लिया जाए। साथ ही महिलाओं को मासिक धर्म के दिनों में छुट्टी दी जाए और रेलवे अस्पतालों में रोजाना स्त्रीरोग विशेषज्ञ मौजूद रहें। इसके अलावा, महिला कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और मातृत्व, बच्चों की देखभाल जैसी छुट्टियों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करनी चाहिए ताकि उन्हें काम के दौरान कोई दिक्कत न हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें