फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल : गिरजाघर में प्रार्थना सभा का आयोजन करने के लिए पादरी और छह अन्य गिरफ्तार

Wed, 15 Apr 2020 11:38 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विलिंग्डन द्वीप में एक गिरजाघर में प्रार्थना सभा का आयोजन करने के लिए बुधवार को एक पादरी को गिरफ्तार किया गया। पादरी पर कोरोना वायरस से निपटने के लिए चल रहे लॉकडाउन के दौरान धार्मिक आयोजन करने पर प्रतिबंध संबंधी सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप है।

विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि स्टेला मैरिस चर्च में बुधवार सुबह प्रार्थना सभा का आयोजन करने के लिए फादर ऑगस्टीन के साथ अन्य छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 और केरल महामारी रोग अध्यादेश की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके बाद पादरी और अन्य को थाने में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें