फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन 4.0: केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मी तीन शिफ्टों में करेंगे काम, बायोमेट्रिक सिस्टम से तौबा

Mon, 18 May 2020 08:46 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Department of personnel training DOPT - फोटो : फाइल (सांकेतिक)
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते 18 मई से लागू हुए लॉकडाउन 4.0 में केंद्र सरकार के कर्मियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं। करीब 48 लाख कर्मचारी तीन पारियों में काम करेंगे। खास बात ये है कि सभी कर्मी अपनी उपस्थिति बायोमेट्रिक सिस्टम पर नहीं लगाएंगे। वे सादे रजिस्टर पर अपने हस्ताक्षर करेंगे।

 

डीओपीटी के मुताबिक, केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों में डिप्टी सेक्रेटरी और इससे ऊपर वाले सभी अधिकारी रोजाना कार्यालय में आएंगे। इनसे नीचे के पदों वाले स्टाफ के लिए विभागाध्यक्ष एक रोस्टर तैयार करेंगे।

विज्ञापन


इसमें यह रूपरेखा रहेगी कि प्रत्येक वैकल्पिक कार्यदिवस पर कम से कम 50 फीसदी स्टाफ दफ्तर में मौजूद रहे। यदि किसी कार्यदिवस पर यह लगता है कि फलां स्टाफ की दफ्तर में जरूरत नहीं है तो वह घर से काम कर सकता है।

इसके लिए उसे मोबाइल फोन चालू रखना होगा। साथ ही संचार के दूसरे माध्यम जैसे लेपटॉप के जरिए वह दफ्तर के संपर्क में रहे, जो पचास फीसदी स्टाफ दफ्तर में आएगा, उसके लिए तीन पारियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन


पहली पारी सुबह 9 बजे शुरू होगी। यह पारी शाम पांच बजे तक चलेगी। दूसरी पारी साढ़े नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक जारी रहेगी। तीसरी पारी सुबह दस बजे से लेकर शाम साढ़े छह बजे तक काम करेगी।

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें