फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख में भारत और चीन के बीच फिर तनाव बढ़ा, दोनों देशों ने सेना की तैनाती बढ़ाई

Mon, 18 May 2020 08:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में भारत और चीन के बीच एक बार फिर विवाद गहरा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वहां गालवन नदी के किनारे चीनी सेना को देखा गया है। इसे देखते हुए भारत ने भी यहां सैनिकों की संख्या बढ़ा दी है। यहां पहले भी दोनों देशों के बीच विवाद होता रहा है लेकिन इस बार चीन ने आरोप लगाया है कि यह तनाव भारत ने शुरू किया है, लेकिन हम मानते हैं कि यहां दोकलम जैसे हालात नहीं बनेंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि बीती नौ मई को उत्तरी सिक्किम के नाकूला सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों में झड़प हो गई थी। इसी दौरान एलएसी (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) के पास चीनी सेना के हेलिकॉप्टर भी देखे हए थे, जिस पर भारत ने सुखोई आदि विमानों से पेट्रोलिंग शुरू की है। बीते दिनों में इस क्षेत्र में चीन की सैन्य गतिविधियां भी बढ़ी हैं। इसे देखते हुए भारत ने भी इस क्षेत्र में सैन्य तैनाती में इजाफा किया है। 

गालवन नदी के पास जिस क्षेत्र में भारत और चीन के बीच विवाद बढ़ रहा है। यह क्षेत्र भारत-चीन के बीच हुए साल 1962 के युद्ध में भी महत्वपूर्ण था। यहां भारतीय सेना का एक पोस्ट था जिसे चीन ने घेर लिया था, जिसके बाद शुरू हुई झड़प जंग में बदल गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें