आधार कार्ड बीते कुछ सालों में एक महत्वपूर्ण पहचान प्रमाण बन गया है। केवल इतना ही नहीं अब तो यह महत्वपूर्ण एड्रेस प्रूफ भी बन चुका है। हालांकि कई बार आधार की सुरक्षा को लेकर भी सावल खड़े हुए हैं, जिसके बाद समय-समय पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने कहा है कि यह पूरी तरह से सुरक्षित है और डाटा चोरी नहीं किया जा सकता।
कई बार ये दावे किए गए हैं कि आधार के डाटाबेस को हैक कर लिया गया है और लाखों लोगों की जानकारी लीक हो गई है। जिसके बाद यूआईडीएआई आधार बायोमेट्रिक डाटा को लॉक और अनलॉक करने की ऑनलाइन सुविधा लेकर आया है। इससे उपयोगकर्ताओं का डाटा किसी भी तरह से लीक न हो इसकी सुविधा दी जाती है।
स्टेप 1- यूआईडीएआई के ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं और आधार सर्विस सेक्शन से 'लॉक/अनलॉक' बायोमेट्रिक्स को चुनें।
स्टेप 2- अपना 12 डिजिट का आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड एंटर करें, इसके बाद सेंड ओटीपी ऑपशन पर क्लिक करें।
स्टेप 3- आपका आधार जिस नंबर पर रजिस्टर्ड है, उसपर एक ओटीपी आएगा।
स्टेप 4- जो ओटीपी आपके मोबाइल मंबर पर भेजा गया है उसे टाइप करें और 'लॉग इन' बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5- जब आप स्क्रीन पर दिख रहे 4 डिटिट एंटर करेंगे और 'इनेबल' बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके बायोमेट्रिक्स लॉक हो जाएंगे।