तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कहा कि एसएलबीसी परियोजना की सुरंग में फंसे आठ श्रमिकों के स्थान का अभी ठीक से पता नहीं है। सरकार बचाव अभियान को तेज करने का प्रयास कर रही है। रेड्डी ने नगरकुर्नूल जिले में हादसा स्थल का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बात की और कहा कि मिट्टी और गाद को निकालने वाली बेल्ट की मरम्मद के बाद बचाव अभियान में तेजी आएगी।
'सुरंग के अंदर रोबोट का उपयोग करने की सलाह'
रेड्डी ने कहा कि बचाव कर्मी अभी तक यह पूरी तरह से नहीं समझ पा रहे हैं कि लोग और मशीन कहां फसे हैं। उन्होंने शुरुआती अनुमान है लेकिन पूरी जानकारी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों को सलाह दी है कि अगर जरूरी हो तो सुरंग के अंदर रोबोट का उपयोग करें ताकि बचाव कर्मियों को किसी भी खतरे से बचाया जा सके।
'खुदाई में किसी आदमी की मौजूदगी का पता नहीं चला'
उन्होंने कहा कि सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए दृढ़ संकल्पित है और हादसे के कारण पीड़ित परिवारों के समर्थन के लिए भी तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय भूभौतिक अनुसंसाधन संस्थान (एनजीआरआई) द्वारा पहचाने गए संभावित स्थानों पर खुदाई की गई, लेकिन किसी भी आदमी की मौजूदगी का पता नहीं चला। सुरंग के अंदर कीचड़ और पानी बचाव अभियान में बाधा डाल रहे हैं। मरम्मत के बाद कन्वेयर बेल्ट गाद हाटने में उपयोग होगी।
'पिछली सरकार ने छोड़ दिया था सुरंग का काम'
रेड्डी ने कहा कि पिछली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने एसएलबीसी सुरंग के काम को छोड़ दिया था। पिछली सरकार ने सुरंग के काम का ठेका लेने वाली एजेंसी को पैसा जारी नहीं किया था और बिजली बिलों का भुगतान न करने के लिए बिजली आपूर्ति भी रोक दी थी। बिजली आपूर्ति में रुकावट के कारण ठेका लेने वाली एजेंसी ने कुछ स्थानों पर सुरक्ष के काम को रोक दिया था। कांग्रेस ने राज्य में सत्ता में आने के तुरंत बाद एसएलबीसी परियोजना के सुरंग के काम को तेजी से पूरा किया। राज्य सरकार ने लंबित बिलों का भुगतान किया और तकनीकी विशेषज्ञों से चर्चा कर तकनीकी समस्याओं का समाधान किया। सुरंग के उपकरण के स्पेयर पार्ट अमेरिका से मंगवाए।
उन्होंने कहा, सुरंग में हुई दुखद घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। जब ऐसी बड़ी आपदा आती है तो सभी को राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होना चाहिए और समस्या का समाधान करना चाहिए। हमें प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए और उन्हें समर्थन देना चाहिए, चाहे वे सरकार के साथ हों या विपक्ष के साथ।
'घटना के बाद हरीश राव ने दो दी की पार्टी'
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीआरएस नेता हरीश राव ने चुनाव प्रचार पर जाने के लिए मेरी आलोचना की। जब एसएलबीसी सुरंग में घटना हुई तो क्या हरीश राव दुबई में पार्टी नहीं कर रहे थे? हरीश राव को अपने पासपोर्ट का विवरण सार्वजनिक करना चाहिए। वरना, मैं विवरण सार्वजनिक कर दूंगा। घटना के बाद हरीश राव ने दो दिन तक पार्टी की।
संबंधित वीडियो-