फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन संक्रमण: हर तीन में से दो लोग बोले, जल्द आएगी तीसरी लहर, अस्पतालों को तैयार रखने की है जरूरत

Sat, 01 Jan 2022 07:33 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्वे में लोगों से पूछा गया कि वैक्सीन, मास्क का इस्तेमाल और सामाजिक दूरी का नियम पालन करने के बाद भी क्या तीसरी लहर के आने की संभावना है। इस पर 43 फीसदी लोगों ने कहा कि तीसरी लहर आने की पूरी संभावना है। जबकि 17 फीसदी लोगों ने कहा कि तीसरी लहर आने की कोई संभावना नहीं है...
विज्ञापन
ओमिक्रॉन के मामले - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसी को देखते हुए कई राज्यों सरकारों ने अपने स्तर पर पाबंदियां लगाना शुरू कर दी हैं। इसी बीच एक सर्वे में लोगों ने कहा कि देश में अगले तीन में तीसरी लहर दस्तक दे देगी। लोकल सर्कल्स के ताजा सर्वे में हर तीन में से दो भारतीयों ने माना कि अगले तीन माह के भीतर देश में तीसरी लहर आ चुकी होगी। ऐसा मानने वालों की संख्या बीते चार हफ्ते में 65 फीसदी बढ़ गई है। सर्वे में तीन में से हर दूसरा व्यक्ति ने कहा कि अगले तीन माह के अंदर कोरोना की तीसरी लहर आएगी। इसमें अधिकतर लोगों ने यह भी कहा कि सरकार अस्पतालों और पंचायत घरों को तैयार रखे, ताकि यहां संक्रमित लोगों का ठीक से इलाज हो सके।

विज्ञापन


सर्वे में लोगों से पूछा गया कि वैक्सीन, मास्क का इस्तेमाल और सामाजिक दूरी का नियम पालन करने के बाद भी क्या तीसरी लहर के आने की संभावना है। इस पर 43 फीसदी लोगों ने कहा कि तीसरी लहर आने की पूरी संभावना है। जबकि 17 फीसदी लोगों ने कहा कि तीसरी लहर आने की कोई संभावना नहीं है।

लोकल सर्कल ने तीसरी लहर की आने की संभावना को लेकर एक दिसंबर को एक सर्वे किया था। इसमें करीब 38 फीसदी लोगों ने कहा था कि तीसरी लहर आने की पूरी संभावना हैं। जबकि 30 दिसंबर को हुए सर्वे में 65 फीसदी लोगों ने कहा कि देश में तीसरी लहर आने की प्रबल संभावना है। आने वाले तीन महीनों में तीसरी लहर भारत में दस्तक दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें