फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: लोकल ट्रेन के पहिए में लगी आग, डिब्बों से कूदकर जान बचाते दिखे लोग

Thu, 16 Feb 2023 01:37 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, यह घटना सुबह के वक्त हुई, जब बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन में चढ़े थे। पहिए में आग लगने के बाद ट्रेन को आनन-फानन में रोका गया। 
विज्ञापन
मुंबई लोकल ट्रेन(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गुरुवार को आसनगांव स्टेशन के पास एक लोकल ट्रेन के पहिए में आग लग गई। इस घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्री अपनी जान बचाने के लिए डिब्बों से कूदते दिखाई दिए। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन के पहिए में आग ब्रेक के फंसने की वजह से लगी थी। इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है। 
विज्ञापन


घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिमें बताया गया है कि यह घटना मुंबई से 70 किलोमीटर दूर हुई। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यात्रियों को ट्रेन से कूदते देखा जा सकता है। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, यह घटना सुबह के वक्त हुई, जब बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन में चढ़े थे। पहिए में आग लगने के बाद ट्रेन को आनन-फानन में रोका गया। हालांकि, इससे पहले ही कई यात्री ट्रेन से छलांग लगा चुके थे।

मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना आसनगांव स्टेशन पर सुबह करीब 8.55 बजे हुई। यह लोकल ट्रेन दक्षिण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से ठाणे के कसारा जा रही थी। गौरतलब है कि मध्य रेलवे अपने चार कॉरिडोर पर 1800 उपनगरीन ट्रेन सेवाएं चलाता है। इसमें हर दिन 40 लाख यात्री सफर करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें