फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: प्वाइंट फेलर के कारण हार्बर और ट्रांस हार्बर उपनगरीय नेटवर्क प्रभावित, ट्रेन सेवाओं में देरी

Tue, 03 Oct 2023 01:08 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सेंट्रल रेलवे के प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवाजी मनसपुरे ने दावा किया है कि सीएसएमटी से वाशी और बेलापुर जाने वाली ट्रेनें अपनी निर्धारित समय पर है। यात्रियों ने शिकायत की है कि ट्रेनें अपनी निर्धारित समय से करीब 10-15 की देरी से चल रही है।
विज्ञापन
Mumbai Local Train - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुंबई में ट्रैक चेंजिंग की विफलता के बाद मंगलवार सुबह करीब दो घंटे तक हार्बर और ट्रांस हार्बर उपनगरीय नेटवर्क प्रभावित रहा। सेंट्रल रेलवे के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि रायगढ़ जिले के पड़ोस में स्थित पनवेल रेलवे स्टेशन पर करीब सुबह के 5.35 से लेकर 7.25 तक प्वाइंट फेलर रहा, जिससे पनवेल से निकलने वाली और वहां समाप्त होने वाली सेवाएं करीब आधे घंटे देर से शुरू हुई।
विज्ञापन


सेंट्रल रेलवे की हार्बर लाइन मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) को पनवेल के साथ-साथ नवी मुंबई उपनगरों से जोड़ती है। वहीं ट्रांस-हार्बर लाइन पनवेल को ठाणे से जोड़ती है। सेंट्रल रेलवे के प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवाजी मनसपुरे ने कहा, 'पनवेल से जाने वाली हार्बर और ट्रांस हार्बर उपनगरीय ट्रेनें बेलापुर पनवेल के बीच करीब आधे घंटे की देरी से चल रही है।' उन्होंने यह दावा किया है कि सीएसएमटी से वाशी और बेलापुर जाने वाली ट्रेनें अपनी निर्धारित समय पर है। यात्रियों ने शिकायत की है कि ट्रेनें अपनी निर्धारित समय से करीब 10-15 मिनट की देरी से चल रही है। 

प्वाइंट फेलर ट्रैक के संचालन उपकरण में एक खराबी है, जो ट्रेनों को ट्रैक बदलने में सक्षम बनाती है। मुंबई सेंट्रल रेलवे की लोकल ट्रेनों से रोजाना 35 लाख यात्री सफर करते हैं। हार्बर और ट्रांस हार्बर लाइनें सेंट्रल रेलवे का ही हिस्सा है, जो सीएसएमटी-कसारा और सीएसएमटी-खोपोली मार्गों पर संचालित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें