फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटिंग संपन्न, पंजाब में 75 फीसदी, गोवा में 83 फीसदी मतदान

Sun, 05 Feb 2017 12:45 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब और गोवा में मतदान संपन्न हो गया। पंजाब में 5 बजे तक 70 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई हैं। वहीं गोवा में 5 बजे तक 83 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पंजाब की सभी 117 और गोवा की सभी 40 सीटों के लिए वोटिंग कराए गए। दोनों राज्यों में वोटों की काउंटिंग 11 मार्च को संपन्न होगा।
विज्ञापन




LIVE UPDATES
GOA PUNJAB ELECTION LIVE:

पंजाब में शाम चार बजे तक 66 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। #PunjabPolls2017 Punjab has recorded an overall voter turnout of 66% till 04:00 PM #PunjabPolls2017 — ANI (@ANI_news) February 4, 2017


पंजाब : तरनतारन के लालू घुमन गांव में तीन अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग की। गोली एक व्यक्ति को लगी, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस और बीएसएफ के जवान मौके पर मौजूद हैं। वहीं फायरिंग करने के बाद युवक फरार हो गए।  #PunjabPolls2017

फिरोजपुर के गुरुसहाय इलाके में भी दो बाइक सवार युवक चार हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। कृष्णा मंदिर गली में पोलिंग बूथ नंबर 181 से 185 के आसपास फायरिंग की गई।  #PunjabPolls2017
विज्ञापन

पंजाब में दोपहर तीन बजे तक 55 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। #PunjabPolls2017
  Punjab has recorded an overall voter turnout of 55% till 03:00 PM #PunjabPolls2017 — ANI (@ANI_news) February 4, 2017

गोवा में दोपहर 3 बजे तक 67 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। #PunjabPolls2017 Goa has recorded an overall voter turnout of 67% till 3 PM — ANI (@ANI_news) February 4, 2017

पंजाब में दोपहर एक बजे तक 36.05 फीसदी मतदान दर्ज की गई । #PunjabPolls2017
  Punjab has recorded an overall voter turnout of 36.05% till 1PM #PunjabPolls2017 — ANI (@ANI_news) February 4, 2017


पंजाब में कांग्रेस के सीएम पद के उम्मीदवार और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला में वोट डाला।  #PunjabPolls2017

गोवा में दोपहर एक बजे तक 53 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। नॉर्थ गोवा में 55 फीसदी तो साउथ गोवा में 52 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। #PunjabPolls2017 Voter turn out in North Goa 55%, in South Goa 52%. Total voter turnout in Goa till 1 pm 53% — ANI (@ANI_news) February 4, 2017


पंजाब में दोपहर 12.30 बजे तक 22 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। #PunjabPolls2017

हमारे जीत का बहुत भरोसा है क्योंकि डोर टू डोर प्रचार के दौरान मेरी मां और पिता के बारे में लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली : करण सिंह, नवोजत सिंह सिद्धु का बेटा #PunjabPolls2017

पंजाब और गोवा के चुनाव पर आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि बीजेपी का सफाया होगा, सब जगह से, ऐसा संकेत मिल रहा है। #PunjabPolls2017 Amit Shah bhi koi neta hai? Non-political aadmi hai, paise ka khel karta hai: Lalu Prasad Yadav on Amit Shah pic.twitter.com/MVAMqL2Bhk — ANI (@ANI_news) February 4, 2017


गायक और बीजेपी नेता हंसराज हंस ने जालंधर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद हंसराज ने कहा कि बीजेपी-अकाली दल गठबंधन जीतेगी और प्रकाश सिंह बादल छठी बार राज्य के सीएम बनेंगे। #PunjabPolls2017

इस धर्मयुद्ध में सत्य की जीत होने वाली है। हम श्योर हैं कि सरकार कांग्रेस की ही बनेगी, यहां से कांग्रेस के झंडे में डंडा लगेगा: नवजोत सिंह सिद्धू #PunjabPolls2017

अमृतसर में कांग्रेस उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू पत्नी नवजोत कौर के साथ डाला वोट। #PunjabPolls2017

गोवा में महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए पिंक बूथ बनाया गया। चुनाव आयोग ने महिला मतदाताओं के जागरूकता अभियान के तहत पिंक पोलिंग बूथ बनाने की पहल की। #GoaElection2017 : Women cast their votes at the pink booth in Margao. pic.twitter.com/chU2my3YcD — ANI (@ANI_news) February 4, 2017


पंजाब में सुबह 11.30 बजे तक 14 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। #PunjabPolls2017

गोवा में सुबह 11 बजे तक 34 फीसदी वोट दर्ज की गई। #GoaElection2017 South Goa's polling percentage: 32%, North Goa's polling percentage 35%. Goa's overall turnout till 11 am: 34% #GoaElection2017 — ANI (@ANI_news) February 4, 2017

साउथ गोवा में 32 फीसदी तो नॉर्थ गोवा में 35 फीसदी वोटिंग।

30 साल बाद पंजाब में ब्लास्ट हुआ, केजरीवाल बाबर खालसा के साथ डिनर और ब्रेकफास्ट किया, इससे साफ है कि आईएसआई केजरीवाल का प्रायोजक बनी है : हरसिमरत कौर #PunjabPolls2017

पहले दो पार्टी थी, अब तीन हैं, काफी मतदाता डायवर्ट होंगे, लेकिन जो भी जीते वो पंजाब को अपनी पार्टी से पहले रखे : हरभजन सिंह, क्रिकेट #PunjabPolls2017

गोवा के मडगांव के बूथ संख्या-14 पर एक 75 वर्षिय बुजुर्ग महिला मतदाता ने अपना वोट डाला। 75- year old woman casts her vote at polling booth no.14 in Goa's Margao #GoaElection2017 pic.twitter.com/5cLXcGJO8h — ANI (@ANI_news) February 4, 2017


पोलिंग बूथ पर क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ सेल्फी लेने की मची होड़। #PunjabPolls2017
जालंधर के बूथ संख्या-23 पर अपनी मां के साथ क्रिकेटर हरभजन सिंह ने वोट डाला। #PunjabPolls2017 Cricketer Harbhajan Singh along with his mother Avtar Kaur, waiting to cast his vote at polling booth no.23 in Jalandhar #PunjabPolls2017 pic.twitter.com/vOFn715HKu — ANI (@ANI_news) February 4, 2017

अमरिंदर सिंह दल-बदलू नेता हैं, मुझे 70 साल का अनुभव है, मैंने पंजाब और भारत के लिए लड़ाई लड़ी है। यह तो छोटी सी लड़ाई है: प्रकाश सिंह बादल  #PunjabPolls2017
पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल लंबी में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। #PunjabPolls2017
गोवा में आरएसएस नेता सुभाष वेलिनगकर के अलग चुनाव लड़ने के सवाल पर श्रीपद नायक ने कहा कि बीजेपी को थोड़ा-सा फर्क पड़ेगा, चार हजार वोट से एक हजार वोट कम हो जाएंगे, लेकिन बीजेपी ही जीतेगी। #GoaPolls 
हम पिछली बार से भी ज्यादा बड़ी जीत दर्ज करेंगे। अमरिंदर सिर्फ ड्रामा करते हैं और AAP तीसरे नंबर है: सुखबीर सिंह बादल। #PunjabPolls2017
पंजाब में सुबह 10.30 बजे तक 12 फीसदी वोटिंग। #PunjabPolls2017
पंजाब में सुबह 9.30 बजे तक रिकॉर्ड 8 फीसदी मतदान हुआ । #PunjabPolls2017
मजीठा के बूथ संख्या-35 पर ईवीएम खराब होने के कारण वोट नहीं कर पा रहे लोग, लगी लंबी कतारें। #PunjabPolls2017 People wait in queues as voting is yet to begin at booth no 35 in Majitha, due to error in EVM machine #PunjabPolls2017 pic.twitter.com/1LaYSA3yDZ — ANI (@ANI_news) February 4, 2017

मोहाली के बूथ संख्या 126 पर आप नेता भगवंत मान ने वोट डाला।   #PunjabPolls2017
पंजाब में कांग्रेस की सरकार आ रही है, आप है थोड़ा बहुत, अकाली दल बिल्कुल नहीं : परगट सिंह, कांग्रेस नेता। #PunjabPolls2017
गोवा में सुबह 9 बजे तक 15 फीसदी मतदान हुआ। #GoaPolls
नॉर्थ गोवा में अबतक 16 फीसदी तो साउथ गोवा में 14 फीसदी मतदान हुआ है। #GoaPolls
जालंधर के बूथ संख्या-66 पर कांग्रेस के उम्मीदवार परगट सिंह ने मतदान किया। #PunjabPolls2017
दक्षिणी गोवा के मडगांव में वरिष्ठ नागरिकों ने किया अपने मत का इस्तेमाल #GoaPolls
जालंधर में ईवीएम खराब होने की वजह से मतदाताओं की लगी लंबी कतारें। #PunjabPolls2017

गुरदासपुर(पंजाब): सुच्चा सिंह छोटेपुर ने किया मतदान। #PunjabPolls2017
जालंधर में ईवीएम मशीन खराब होने की वजह से मतदान रुक गया है। #PunjabPolls2017
अमृतसर में बूथ नंबर 124-125 पर ईवीएम की खराबी की वजह से 40 मिनट देर से शुरू हुआ मतदान। #PunjabPolls2017
#PunjabPolls2017 पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल जेजे सिंह की पत्नी ने कहा कि उन्हें चुनौतियों से प्यार है, जरनैल सिंह अमरिंदर सिंह के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल से चुनाव लड़ रहे हैं।

#GoaPolls मतदान के बाद गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा- हम पूर्ण बहुमत से चुनाव जीत रहे हैं, आगे भी विकास करते रहेंगे।

#GoaPolls गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत परसेकर ने उत्तरी गोवा के आरमबोल के मतदान केंद्र पर डाला वोट।

#PunjabPolls2017 कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल जेजे सिंह मतदान करने पहुंचे।
#PunjabPolls2017 जालंधर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मतदान केंद्र पहुंचे मतदाता

#PunjabPolls पठानकोट में मतदाता वोटिंग शुरू होने का कर रहे हैं इंतजार

विधानसभा प्रत्याशी स्वर्ण मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे: #PunjabPolls
#GoaPolls हर जगह चुनाव प्रचार में जाऊंगा: परिकर 
#GoaPolls रक्षा मंत्री मनोहर परिकर मतदान शुरू होने के साथ ही पणजी में वोट डालने पहुंचे। परिकर आम लोगों की तरह लाइन में लगे।
पीएम ने की गोवा और पंजाब में युवाओं से मतदान की अपील
गोवा में 7 बजे मतदान शुरू efence Minister Manohar Parrikar stands in queue at polling booth in Panaji to cast his vote  #GoaPolls pic.twitter.com/3FfjNpTfVG — ANI (@ANI_news) February 4, 2017   #FLASH Assembly election polling for 40 seats in the state of Goa begins. — ANI (@ANI_news) February 4, 2017   Urging people of Punjab & Goa to turnout in record numbers & vote in Assembly elections.I particularly urge my young friends to vote-PM Modi — ANI (@ANI_news) February 4, 2017
विज्ञापन

मतदान में नई तकनीक का इस्तेमाल

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि गोवा की सभी 40 सीटों पर ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम) का इस्तेमाल किया जाएगा। पंजाब में 117 में से केवल पांच सीटों पर इसका इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें जालंधर पश्चिम, आत्मानगर, लुधियाना पूर्व, लुधियाना उत्तर और अमृतसर उत्तर विधानसभा सीट शामिल हैं।

नई प्रणाली अक्तूबर में कार्यान्वित हुई थी जब चुनाव नियमों में संशोधन किया गया था। पिछले साल पुडुचेरी की नेल्लीथोपे विधानसभा सीट के उपचुनाव में पायलट परियोजना के तौर पर पहली बार इसका इस्तेमाल किया गया था।

सरकार ने लंबे समय से की जा रही मांग को स्वीकार करते हुए सशस्त्र बल कर्मियों सहित सरकारी सेवा में लगे मतदाताओं का कीमती समय बचाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से डाक मतपत्र भेजने के लिए निर्वाचन नियमों में संशोधन किया था।

इसका मतलब है कि इस तरह के मतदाता इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से भेजे गए खाली डाक मतपत्र डाउनलोड कर अपनी पसंद के साथ उसे भरकर निर्वाचन अधिकारी के पास भेज सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा और गोपनीयता के कारणों से दोतरफा ई-ट्रांसमिशन को मंजूरी नहीं दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें