फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव परिणाम: 4 लोकसभा में से सिर्फ 1 सीट जीती भाजपा, 10 विधानसभा में भी मिली करारी हार

Thu, 31 May 2018 05:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे साफ हो चुके हैं। उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड में विपक्षी दलों के महागठबंधन ने भाजपा को करारी मात दी है। उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट और नुरपूर विधानसभा सीट पर अखिलेश-मायावती-अजीत चौधरी की तिकड़ी मोदी और योगी पर हावी रही है। कैराना में लोकदल की प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने भाजपा उम्मीदवार मृगांका सिंह को हराया। वहीं सपा प्रत्याशी नईमुल हसन ने भाजपा की अवनी सिंह को 6211 वोटों से हराया।

विज्ञापन


वहीं बिहार में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस ने जेडीयू-भाजपा गठबंधन से जोकीहाट विधानसभा सीट छीन ली। झारखंड में विपक्षी दलों की एकजुटता के आगे सत्तारूढ़ दल भाजपा की एक न चली और वह झारखंड मुक्ति मोर्चा से सिल्ली और गोमिया विधानसभा की सीटें छीनने में नाकाम रही।

उधर, कर्नाटक की राजराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने अपना वजूद बरकरार रखा। यहां कांग्रेस प्रत्याशी मुनिरत्ना ने 41,162 वोटों से जीत हासिल की है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र की पालघर लोकसभा सीट भाजपा ने 29, 572 वोटों से जीत ली है। वहीं, भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट पर एनसीपी ने हासिल की। बिहार की जोकीहाट विधानसभा सीट पर लालू यादव की राष्टीय जनता दल ने जीत दर्ज की है। पंजाब की शाहकोट विधानसभा सीट कांग्रेस ने जीत ली है। जबकि पश्चिम बंगाल की मेहेशतला से टीएमसी आगे चल रही है।

झारखंड की गोमिया और सिल्ली विधानसभा सीट से जेएमएम को जीत मिली है। उत्तराखंड की थराली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की, तो पंजाब की शाहकोट विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने जीत ली। वहीं, केरल की चेंगानूर विधानसभा सीट सीपीआईएम ने जीत ली, तो महाराष्ट्र की पलूस कडेगाव सीट कांग्रेस ने जीती है। 

4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों के नतीजें:
 
लोकसभा सीटें साल 2014 अब
कैराना (यूपी)     भाजपा लोकदल (जीत)
पालघर (महाराष्ट्र)   भाजपा भाजपा (जीत)
गोंदिया (महाराष्ट्र) भाजपा  एनसीपी (जीत)
नगालैंड   एनडीपीपी  एनडीपीपी (जीत)
 
विधानसभा सीटें पहले अब
नूरपुर (उप्र) भाजपा समाजवादी पार्टी
थराली (उत्तराखंड) भाजपा भाजपा
शाहकोट (पंजाब)    शिरोमणी अकाली दल कांग्रेस
जोकीहाट (बिहार)   जदयू राष्ट्रीय जनता दल
गोमिया (झारखंड) झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड मुक्ति मोर्चा
महेशतला (पं. बंगाल)  टीएमसी     टीएमसी
आरआर नगर (तमिलनाडु) कांग्रेस कांग्रेस
सिल्ली (झारखंड)      झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड मुक्ति मोर्चा 
चेंगन्नूर (केरल)    सीपीआईएम   सीपीआईएम
अंपाती (मेघालय)  कांग्रेस     कांग्रेस


नोट:- पलूस कडेगाव (महाराष्ट्र) विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने निर्विरोध जीत दर्ज की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें